– लहसुन के दाम पहले ही ऊपर चल रहे, आज और महंगा हुआ जयपुर। प्रदेश में सब्जियां तो महंगी हैं ही। ऊपर से आम आदमी की पहुंच वाली सब्जी भी इन दिनों काफी महंगी हो रही हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी मुहाना में इन दिनों प्याज व आलू के दाम काफी महंगे चल रहे हैं। रही-सही कसर लहसुन ने पूरी कर रखी है। लहसुन के दाम लगातार ऊपर बने हुए हैं। लहसुन थोक मंडी में आज 70 से 170 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं आज सवेरे मंडी में प्याज के दाम भी थोक मंडी में करीब 35 रुपए प्रति किलो तक बोले जा रहे हैं। आलू भी करीब 25 रुपए तक मंडी में बिक रहा है। मंडी व्यापारियों ने बताया, इस बार प्याज व आलू का रकबा कम बोया गया है। इस कारण फसल कम हुई है और दाम बढ़ रहे हैं। अब आगामी कुछ महीनों तक िस्थति ऐसी ही रहने की संभावना है। आलू-प्याज के दाम अभी और बढ़ सकते हैं।
आलू-प्याज मंडी में आज के दाम आलू 20 से 25 रुपए प्याज 25 से 35 रुपए लहसुन 70 से 170 रुपए – भाव थोक में प्रति किलो में वर्जन
इस बार किसानों ने आलू-प्याज का रकबा कम बोया है। इस कारण दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार आमजन को सस्ता आलू-प्याज मिलने की संभावना कम है। दाम अभी और बढ़ सकते हैं।
– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर