bell-icon-header
जयपुर

Monsoon 2024 : IMD का बड़ा अपडेट, राजस्थान में इस डेट को मानसून देगा दस्तक

Monsoon 2024 : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक मानसून दस्तक देगा। मानसून के दस्तक के बाद राजस्थान में झमाझम बारिश होगी।

जयपुरMay 19, 2024 / 06:50 pm

Sanjay Kumar Srivastava

राजस्थान में इस डेट को मानसून देगा दस्तक

Monsoon 2024 : मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान में जबरदस्त गरमी हो रही है। गरमी के नए रिकार्ड बन रहे हैं। अब सभी बारिश की गुहार कर रहे हैं। तो आईएमडी के अनुसार राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है। 31 मई तक केरल, 16 से 21 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में 18 जून से 25 जून, बिहार-झारखंड में 18 जून तक मानसून का प्रवेश की पूरी उम्मीद है। पिछले साल भी अंडमान-निकोबार में 19 मई को ही मानसून ने आगाज किया था। पर केरल में 9 दिन देरी से यानि की 8 जून को मानसून पहुंचा था। इस साल सामान्य तारीख से पहले ही केरल में मानसून दस्तक दे सकता है।

केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है।

केरल में मानसून के दस्तक की अलग-अलग डेट रही

बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था। वर्ष 1972 में सबसे देरी से मानसून 18 जून को केरल पहुंचा था। बीते 4 साल की बात करें तो 2020 में 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को और 2023 में 8 जून को मानसून केरल पहुंचा था।
राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों में मानसून की दस्तक

2023 -25 जून
2022 – 30 जून
2021 – 18 जून
2020 – 24 जून
2019 – 2 जुलाई
2018 – 26 जून

यह भी पढ़ें –

RBSE : राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.15 बजे होगा घोषित, जानें और अपडेट

Hindi News / Jaipur / Monsoon 2024 : IMD का बड़ा अपडेट, राजस्थान में इस डेट को मानसून देगा दस्तक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.