बाड़मेर में अधिकतम तापमान दर्ज
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक, राधेश्याम शर्मा का कहना है, पिछले 2-3 दिन से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जयपुर, जैसलमेर और गंगानगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
बारिश की वजह से तापमान में आएगी गिरावट
राधेश्याम शर्मा ने आगे कहा, heatwave के मद्देनजर कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11-12 मई के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूर्व 10 मई की शाम को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 10-11 मई को अगले 2-3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस वजह से 10-13 मई को आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।