bell-icon-header
जयपुर

JLF 2024 : क्षमा करना सीखें, नहीं तो जीवन अटक जाएगा: साध्वी भगवती सरस्वती

JLF 2024 : जेएलएफ की चौथे दिन रविवार को सेशन में आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती ने क्षमा करने की शक्ति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों को क्षमा करना आना चाहिए, जब तक हम लोगों को क्षमा करना नहीं सीखेंगे, हमारा जीवन वहीं अटक सा जाएगा।

जयपुरFeb 05, 2024 / 12:26 pm

Kirti Verma

JLF 2024 : जेएलएफ की चौथे दिन रविवार को सेशन में आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती ने क्षमा करने की शक्ति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों को क्षमा करना आना चाहिए, जब तक हम लोगों को क्षमा करना नहीं सीखेंगे, हमारा जीवन वहीं अटक सा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें वर्तमान में जीना चाहिए, जो पल हम जी रहे हैं, वहीं हमारे पास है। कल का हमें कुछ पता नहीं। उन्होंने खुशी को सबसे बड़ी शक्ति बताया।

यह भी पढ़ें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज आज, गुलजार के शब्दों से गुलजार होगा गुलाबी शहर

साथ ही महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि हम मंदिरों में जाकर देवी की पूजा करते हैं, महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, वहीं असल में देवी पूजा होगी। उन्होंने बताया कि कैसे वह भारत आई और फिर यहां की होकर रह गई। देश में उन्हें शांति मिली। सेशन में उन्होंने अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में भी बात की।

यह भी पढ़ें

पांच फरवरी तक ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / JLF 2024 : क्षमा करना सीखें, नहीं तो जीवन अटक जाएगा: साध्वी भगवती सरस्वती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.