bell-icon-header
जयपुर

Jaya Kishori: जया किशोरी कब और किसके साथ करने वाली हैं शादी? खुद दिया ये जवाब

Jaya Kishori Biography: ज्यादातर लोग जातने हैं कि जया किशोरी का जन्म राजस्थान में हुआ है, लेकिन बता दें कि उनका जन्म राजस्थान में नहीं हुआ है। जानिए शादी को लेकर क्या बोलीं जया किशोरी।

जयपुरJul 20, 2024 / 05:03 pm

Santosh Trivedi

Jaya Kishori Biography: कथा वाचक जया किशोरी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। जया किशोरी ऐसी कथावाचक हैं, जिनको हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। जया किशोरी का कहना है कि मनुष्य का चरित्र उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। यह श्रेष्ठ रहना चाहिए। मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली जया किशोरी के बचपन का नाम जया शर्मा है। उनका परिवार अभी कोलकाता में रहता है।

Jaya kishori Birth Place: जया किशोरी का जन्म राजस्थान में नहीं हुआ

ज्यादातर लोग जातने हैं कि जया किशोरी का जन्म ( Jaya kishori Birth Place ) राजस्थान में हुआ है, लेकिन बता दें कि जया किशोरी का जन्म स्थान कोलकाता है। जया किशोरी की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में हुई। वहीं से उन्होंने बीकॉम किया। जया किशोरी के माता-पिता मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन बहुत साल पहले कोलकाता में बस गए थे।
जया किशोरी को अपने घर पर ही पूरा धार्मिक वातावरण मिला, जिसके चलते उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही भजन और कथा गायन में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। पहली बार उन्होंने नरसी जी को मायरो कथा की। जया किशोरी अपना गुरु ( Jaya Kishori Guru Name ) स्वामी रामसुखदासजी महाराज को मानती हैं।
जया किशोरी की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग’ हैं। हर दिन उनके वीडियोज को लाखों लोग देखते और सुनते हैं। जया किशोरी का कहना है कि वे सोशल मीडिया की वजह से लोकप्रिय नहीं हुई, उससे पहले से ही वे कथाएं कर रही थी। जया किशोरी अपनी कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा धार्मिक कार्यों के लिए दान करती हैं।
जया किशोरी खुद को संत या साध्वी नहीं, बल्कि एक साधारण लड़की मानती हैं। उनकी आध्यामिक जीवन की सफलता में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है। जया किशारी का कहना है कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

Jaya Kishori On Marriage: शादी पर दिया ये जवाब

jaya kirhori marriage news
विवाह को लेकर जया किशोरी का कहना है कि बहुत समझदार व परिपक्व युवक मिलेगा तो इस पर विचार करूंगी। शादी कब करूंगी, यह तय नहीं किया। फिलहाल मैंने इस तरफ ज्यादा नहीं सोचा है। अभी कई योजनाओं पर काम कर रही हूं। जिससे ध्यान नहीं भटकाना चाहती।

Hindi News / Jaipur / Jaya Kishori: जया किशोरी कब और किसके साथ करने वाली हैं शादी? खुद दिया ये जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.