scriptकैसे बचेगा हैरिटेज: निगम मुख्यालय से 200 मीटर दूर अवैध निर्माण…प्राचीन जालियां तोड़ी, छज्जे को भी नहीं छोड़ा | How will the heritage be saved… Corporation headquarters, ancient lattices were broken, even the balcony was not spared | Patrika News
जयपुर

कैसे बचेगा हैरिटेज: निगम मुख्यालय से 200 मीटर दूर अवैध निर्माण…प्राचीन जालियां तोड़ी, छज्जे को भी नहीं छोड़ा

हैरिटेज नगर निगम में अफसरशाही की चलत ऐसी है कि बफर जोन में अवैध निर्माण करवाए जा रहे हैं। जब बड़े विरोध का निगम प्रशासन को डर लगा तो फिर आनन फानन में अवैध इमारत को सील कर दिया।

जयपुरJul 31, 2024 / 08:57 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम की जिम्मेदारी हैरिटेज को संवारने की है, लेकिन इसके अधिकारी ही मूलस्वरूप को बिगाड़ने में लगे हैं। बुधवार को भारी मन से हैरिटेज नगर निगम के अधिकारियों ने एक इमारत को सील किया। जंतर-मंतर के पास बफर जोन में बिल्डिंग बॉयलाज को ​ताक पर रखकर अवैध निर्माण किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि दो मंजिला तक निर्माण हो चुका था। बेसमेंट भी बनकर तैयार हो चुका था। स्थानीय व्यापारियों ने कई बार ​निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद धरोहर बचाओ समिति के संरक्षक भारत शर्मा ने धरने की चेतावनी दी, उसके बाद निगम ने आनन—फानन में इमारत को सील किया।
करीब ढाई माह से चल रहे इस अवैध निर्माण पर हैरिटेज नगर निगम के किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी। जबकि, निगम मुख्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
जोन उपायुक्त करतार सिंह ने बताया कि अनुमति पूर्व में जारी की गई थी। लेकिन, अनुमति के विपरीत निर्माण चल रहा था।

Hindi News / Jaipur / कैसे बचेगा हैरिटेज: निगम मुख्यालय से 200 मीटर दूर अवैध निर्माण…प्राचीन जालियां तोड़ी, छज्जे को भी नहीं छोड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो