bell-icon-header
जयपुर

मूक बधिरों के साथ खेली गई ब्रज की फूलों की होली

जयपुर में मूक बधिरों के साथ ब्रज की फूलों की होली खेली गई।

जयपुरMar 31, 2024 / 09:27 pm

Manish Chaturvedi

मूक बधिरों के साथ खेली गई ब्रज की फूलों की होली

जयपुर। राजधानी जयपुर में मूक बधिरों के साथ ब्रज की फूलों की होली खेली गई। राजस्थान स्थापना दिवस पर नुपुर संस्थान द्वारा आयोजित फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष होने वाले फाग महोत्सव में ब्राह्मण के पंच रत्नों में से जल और वायु के महत्व को संस्थान के संरक्षक धीरज पटेल ने बताया कि वर्तमान में हो रही जल की कमी को ध्यान में रखते हुए हमें पुष्प होली का चलन प्रारंभ करना होगा। संस्थान के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज के द्वारा मूक बधिर से जुड़ी समस्याओं और उसके निवारण के लिए उन्हें लाइव सॉल्यूशन का क्यूआर कोड का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मूक बधिर जन को होने वाली समस्याओं, कानूनी न्यायिक समस्याओं, रोजगार दिलवाने के प्रयास, समाज में समानता के अधिकार के लिए प्रयास, आदि को जानने का आम जन तक पहुंचने का प्रयास किया जाना हैं। कार्यक्रम में आईएएस मनोज शर्मा, सुनील शर्मा व अन्य उपस्थित रहें।

Hindi News / Jaipur / मूक बधिरों के साथ खेली गई ब्रज की फूलों की होली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.