bell-icon-header
जयपुर

हैरिटेज निगम:बरसात में नदी बन जाती एमआइ रोड, नाले करवाएं साफ

एमआई रोड का सोमवार को हैरिटेज निगम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के दिनों में रोड नदी का रूप ले लेती है। नाले ब्लॉक हो रहे हैं। इनको साफ करवाया जाए। जयपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ निगम अधिकारियों ने अजमेरी गेट से पुलिस आयुक्तालय कार्यालय तक दौरा किया।

जयपुरMay 14, 2024 / 11:21 am

Ashwani Kumar

जयपुर. एमआई रोड का सोमवार को हैरिटेज निगम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के दिनों में रोड नदी का रूप ले लेती है। नाले ब्लॉक हो रहे हैं। इनको साफ करवाया जाए। जयपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ निगम अधिकारियों ने अजमेरी गेट से पुलिस आयुक्तालय कार्यालय तक दौरा किया। व्यापारियों ने नाले के टूटे फेरो कवर बदलवाने की मांग की। साथ ही हूपर का समय तय करने की मांग भी व्यापारियों ने की। महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा कि अब तक नालों की सफाई नहीं हुई। जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, एमआई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष एचएस पाली, अजय अग्रवाल और मोहन कुमावत, राजेश आहूजा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Hindi News / Jaipur / हैरिटेज निगम:बरसात में नदी बन जाती एमआइ रोड, नाले करवाएं साफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.