scriptपहले पेड़ों पर आरी चलाई, फिर रातों-रात खड़ी कर दीं अवैध दुकानें | Patrika News
जयपुर

पहले पेड़ों पर आरी चलाई, फिर रातों-रात खड़ी कर दीं अवैध दुकानें

सांगानेर में आवासन मंडल के फ्लैट एरिया में अवैध दुकानें बनाकर खड़ी कर दी गईं। हैरानी की बात यह है कि अवैध दुकान बनाने के दौरान पहले बाउंड्री तोड़ी, फिर वर्षों पुराने पेड़ों पर आरी चलाकर जगह को साफ किया। रातों-रात पांच दुकानों का निर्माण कर लिया गया। आवासन मंडल और निगम के अधिकारी आंखें […]

जयपुरJul 25, 2024 / 06:10 pm

Amit Pareek

jaipur
सांगानेर में आवासन मंडल के फ्लैट एरिया में अवैध दुकानें बनाकर खड़ी कर दी गईं। हैरानी की बात यह है कि अवैध दुकान बनाने के दौरान पहले बाउंड्री तोड़ी, फिर वर्षों पुराने पेड़ों पर आरी चलाकर जगह को साफ किया। रातों-रात पांच दुकानों का निर्माण कर लिया गया। आवासन मंडल और निगम के अधिकारी आंखें बंद करके बैठे रहे। विकास समिति सेक्टर-10 के पदाधिकारियों ने अवैध निर्माण रुकवाने के लिए ग्रेटर निगम आयुक्त से लेकर सांगानेर जोन कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूत्रों की मानें तो अब इन दुकानों का बेचान भी शुरू हो गया है। जबकि ये दुकानें फ्लैट के सेटबैक में बनी हैं।
मंडल के पास तंत्र नहीं, निगम करवाता अवैध निर्माण

भले ही कॉलोनी आवासन मंडल ने सृजित की है, लेकिन मंडल के पास अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए तंत्र ही नहीं है। ऐसे में निगम ही कार्रवाई करता है। निगम अधिकारियों का आलम यह है कि मिलीभगत से अवैध निर्माण पूरा करवा दिया जाता है।
हुआ कुछ नहीं

-लोगों की शिकायत पर आवासन मंडल ने भी 28 जून को अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा कि व्यावसायिक निर्माण आवंटन शर्तों का उल्लंघन है। तीन दिन में अवैध निर्माण हटा लें।
– 25 जून को ग्रेटर निगम आयुक्त कार्यालय में पहली बार अवैध निर्माण की शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो दूसरी बार 28 जून को फिर शिकायत की।

….

मंडल ने जमीन अलॉट की है लेकिन व्यावसायिक निर्माण नहीं किया जा सकता है। कार्रवाई निगम करेगा।
– भगवान सहाय, उपायुक्त, आवासन मंडल

शिकायत पर कार्रवाई की प्रकिया चल रही थी। सील करने से पहले ही कोर्ट का स्टे आ गया। कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए कार्रवाई करेंगे।

– जीएल शर्मा, जोन उपायुक्त, सांगानेर

Hindi News/ Jaipur / पहले पेड़ों पर आरी चलाई, फिर रातों-रात खड़ी कर दीं अवैध दुकानें

ट्रेंडिंग वीडियो