bell-icon-header
जयपुर

राजस्थान के पूर्व मंत्री के परिवार पर कहर: दूसरे बेटे का हुआ निधन, 5 साल में दो बेटों की मौत

इससे पहले भी पूर्व मंत्री के एक बेटे का​ निधन हो गया था। पांच साल में दोनों बेटों की मौत हुई है। दोनों बेटों की मौत बीमारी से हुई है।

जयपुरAug 24, 2024 / 02:31 pm

Manish Chaturvedi

जयपुर। पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज डॉ रोहिताश्व शर्मा के दूसरे बेटे विकेश शर्मा का निधन हो गया है। जिसकी कारण परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। क्योंकि इससे पहले भी पूर्व मंत्री के एक बेटे का​ निधन हो गया था। पांच साल में दोनों बेटों की मौत हुई है। दोनों बेटों की मौत बीमारी से हुई है।
यह भी पढ़ें

अब भिवाड़ी में हो गया बवाल, डकैती व मर्डर केस में घिर गई भजनलाल सरकार, गहलोत व पायलट ने कह डाला ये..

बताया जा रहा है कि विकेश शर्मा बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हो गया। विकेश शर्मा जयपुर में निजी स्कूल चलाते थे। उनकी पत्नी भारती शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में थानागाजी से बीजेपी का टिकट मांगा था। विकेश की कई महीनों से तबीयत खराब थी। इलाज के दौरान मौत हुई है। उनकी एक बेटी है।
यह भी पढ़ें

राजस्थान में हुए 2 भीषण सड़क हादसों में दो सगे भाइयों सहित 4 की मौत, 32 घायल

बता दें कि डॉ रोहिताश्व शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे बानसूर से तीन बार विधायक रहे हैं। इस बार बानसूर से अन्य दल से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर रहे। कम वोट से चुनाव हारे। डॉ शर्मा बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। करीब दो साल से बीजेपी से निष्कासित हैं। वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाते हैं।
आज विकेश शर्मा का अंतिम संस्कार होगा। विकेश शर्मा के निधन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व अन्य ने दुख जताया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / राजस्थान के पूर्व मंत्री के परिवार पर कहर: दूसरे बेटे का हुआ निधन, 5 साल में दो बेटों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.