bell-icon-header
जयपुर

राजस्थान के इस गांव में आज भी नहीं है एक भी पक्का घर, जानिए इसके पीछे की कहानी

Devmali Village Rajasthan: राजस्थान में एक ऐसा गांव में जिसमें आज भी एक भी पक्का घर नहीं है। इस गांव का नाम है देवमाली।

जयपुरFeb 23, 2024 / 05:17 pm

Santosh Trivedi

1/6

Devmali Village Rajasthan: राजस्थान में एक ऐसा गांव में जिसमें आज भी एक भी पक्का घर नहीं है। इस गांव का नाम है देवमाली।

2/6

देवमाली गांव राजस्थान के ब्यावर जिले के मसूदा उपखंड से करीब 5 किलोमीटर दूर है। देवमाली गुर्जर बाहुल्य गांव है।

3/6

इस गांव में गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का प्राचीन मंदिर है। भगवान देवनारायण के मंदिर में पूरा गांव बारी-बारी से पुजारी का कार्य करता है।

4/6

आज भी देवमाली गांव कच्चे घरौंदा का है। यहां एक भी पक्का मकान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि भगवान देवनारायण गोमाता की सेवा करते थे। जिससे गांव में पशुपालन को लेकर खासा लगाव है।

5/6

देवमाली गांव में मात्र सरकारी भवन ही पक्के हैं। यहां बनाए वचन व नियमों का आज भी कठोरता से पालन किया जाता है।

6/6

देवमाली की परंपरा अनुसार गांव के सभी लोग कच्चे घरोंदों, छप्परनुमा मकानों में रहते हैं। मूल रूप से कृषि पर आधारित परिवार हैं।

Hindi News / Photo Gallery / Jaipur / राजस्थान के इस गांव में आज भी नहीं है एक भी पक्का घर, जानिए इसके पीछे की कहानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.