उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और उसकी बदौलत आज बीजेपी की सरकार बनी। हमारी पार्टी ने एक कार्यकर्ता को सीएम बनाया। हमारे सीएम ने मोदी की घोषणा को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए हैं। आज लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। यही वजह है कि वे 60 साल के कार्यकाल की तुलना साढ़े नौ साल के कार्यकाल से करने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जोशी ने एक बार दोहराया कि जल्द ही आपको खुशखबरी मिलेगी।
विकसित संकल्प अभियान में राजस्थान देश मे अग्रणी
जोशी ने कहा कि हमारे सीएम दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। पेपर लीक को जांच करने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। अब दोषियों पर कार्रवाई होगी। संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए एन्टी गैगस्टर टास्क फ़ोर्स बनाई गई है जो अपराधों को रोकेगी। मोदी सरकार ने विकसित भारत संकल्प अभियान चलाया है, जिसमें राजस्थान अग्रणी है। ईआरसीपी पर राजस्थान और एमपी के अधिकारियों के बीच सहमति बनी है। जल्द ही इस क्षेत्र के लोगों को संजीवनी मिलेगी।