scriptअशोक गहलोत बोले, पीएम मोदी ने किए ऐसा काम, जिसके बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र हो गया पॉपुलर | Ashok Gehlot Said PM Modi did such work after which Congress Manifesto Became Popular | Patrika News
जयपुर

अशोक गहलोत बोले, पीएम मोदी ने किए ऐसा काम, जिसके बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र हो गया पॉपुलर

Ashok Gehlot Said : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र आजकल धड़ाधड़ डाउनलोड होने लगा है। इसके पीछे पूरा हाथ पीएम नरेंद्र मोदी का है। जानें आखिर पीएम मोदी ने ऐसा क्या कह दिया।

जयपुरMay 02, 2024 / 03:03 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Ashok Gehlot Said PM Modi did such work after which Congress Manifesto Became Popular

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र आजकल धड़ाधड़ डाउनलोड होने लगा है।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार जारी है। राजस्थान में तो 25 लोकसभा सीट के लिए वोटिंग हो गई है। पर बाकी देश में अभी लोकसभा चुनाव की वोटिंग के 5 चरण बाकी है। राजस्थान कांग्रेस के नेता दूसरे राज्य में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज गुरुवार को मीडिया से बातचीत में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जनता सच्चाई के साथ होती है। कांग्रेस के जो मुद्दे हैं वे जनता के मुद्दे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, गरीब-अमीर के बीच की खाई का मुद्दा कांग्रेस का भी है और जनता का भी है। जब प्रधानमंत्री से कांग्रेस के घोषणा पत्र की आलोचना होने लगी तो ज्यादा से ज्यादा लोग घोषणा पत्र को डाउनलोड करने लगे। उससे घोषणा पत्र और लोकप्रिय हो गया।

क्रेडिबिलिटी डाउन हो गई है

जयपुर में मीडिया से वार्ता करते हुए अशोक गहलोत ने कहा भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। इनकी क्रेडिबिलिटी इतनी डाउन हो गई है कि जनता को लगता है कि 400 पार की बात इसलिए कर रहे हैं कि उनको संविधान बदलना है। अंबेडकर के संविधान को बदलने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें –

UGC Net EXAM : यूजीसी नेट-परीक्षा की डेट में बदलाव, अब 18 जून को होगी परीक्षा

खुद के नहीं कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बोल रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए अशोक गहलोत ने कहा, पीएम मोदी से उम्मीद नहीं कर सकते कि वो ऐसे बयान देशवासियों को देंगे। इसका कोई तुक नहीं है। कांग्रेस मैनिफेस्टो का क्या संबंध है मुस्लिम लीग से? उसमें जो गारंटी दी गई है उस पर बहस शुरू कर दी। पहली बार देख रहा हूं कि पीएम मोदी खुद के मैनिफेस्टो की जगह कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बोल रहे हैं।

राजस्थान में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी कांग्रेस

अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस राजस्थान में डबल डिजिट में जीत सकती है। राजस्थान में 22 जगह मैं खुद गया हूं। कांग्रेस राजस्थान में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी।

जनता क्या फैसला लेगी पता ही नहीं चलेगा

अशोक गहलोत ने कहा जनता का कॉमनसेंस शानदार है। जनता ऐसा झटका देती है, मालूम नहीं पड़ता है। हमें तो अनुभव है। इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं, जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। इंडिया शाइनिंग के नारे के बावजूद वाजपेयी चुनाव हार गए थे। पता ही नहीं पड़ेगा कि जनता क्या कब फैसला करेगी?
यह भी पढ़ें –

UGC Net EXAM : यूजीसी नेट-परीक्षा की डेट में बदलाव, अब 18 जून को होगी परीक्षा

Home / Jaipur / अशोक गहलोत बोले, पीएम मोदी ने किए ऐसा काम, जिसके बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र हो गया पॉपुलर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो