bell-icon-header
जयपुर

मर गया तीन साल का बेटा, मचा कोहराम, सांप ने डस लिया, मम्मी के साथ सो रहा था, इधर मां भी..

मां और उसका तीन वर्षीय बेटा दीक्षित घर में पलंग पर सो रहे थे। तभी एक सांप ने उन्हें डस लिया।

जयपुरSep 30, 2024 / 11:38 am

Manish Chaturvedi

जयपुर। सांप के काटने से तीन साल के बालक की मौत का मामला सामने आया है। मामला बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र की खरायता पंचायत के डपटा गांव का है। जहां पर मां और उसका तीन वर्षीय बेटा दीक्षित घर में पलंग पर सो रहे थे। तभी एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने से बालक दीक्षित की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि मां फोरन्ती को गंभीर अवस्था में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें –

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

पुलिस ने बताया कि फोरन्ती और दीक्षित तड़के सोते समय सांप के डसने का शिकार बने। सर्पदंश की जलन से फोरन्ती की नींद खुली। उसने सांप को पलंग से उतरते देखा और चिल्लाई। उसकी चीख सुनकर बाहर सो रहे पति राजेन्द्र और दादा मनोहर अंदर आए।
यह भी पढ़ें –

अब जयपुर पुलिस ढूंढेंगी गधा और भेड़ें, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को मिली ये जिम्मेदारी

परिजनों ने तुरंत दोनों को देईखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं फोरन्ती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मृतक दीक्षित राजेंद्र और फोरन्ती का एकलौती संतान था।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / मर गया तीन साल का बेटा, मचा कोहराम, सांप ने डस लिया, मम्मी के साथ सो रहा था, इधर मां भी..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.