शरीर की लगभग 70 फीसदी चमड़ी उतर गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर और साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मौजूदगी में बच्ची ने रेप के आरोपी के बारे में बताया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। करौली में टोडाभीम उपखंड के नई मंडी पुलिस थाने का यह मामला है। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को पत्र भी सौंपा है।
बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि 11 मई को बच्ची के साथ यह वारदात हुई। उसे जली हालत में घर के पास ही फेंक गए। उसके प्राईवेट पार्ट को भी जला दिया गया। बच्ची के साथ बुरी तरह से मारपीट भी गई है। पुलिस ने फोरेसिंक टीम की मदद से जानकारी जुटाने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस की राडार में हैं। लेकिन इस घटना से फिर से दरिंदगी की एक और वारदात को उजागर किया है। परिवार आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग कर रहा है।