scriptराजस्‍थान के 4 सांसदों ने ली शपथ, मोदी मंत्रिमंडल में क्यों मिली जगह? जानिए वजह | 4 MPs from Rajasthan took oath, why did they get a place in the Modi cabinet? Know the reason | Patrika News
जयपुर

राजस्‍थान के 4 सांसदों ने ली शपथ, मोदी मंत्रिमंडल में क्यों मिली जगह? जानिए वजह

Rajasthan MP’s Oath : राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर निर्वाचित 4 सांसदों ने 18वीं लोकसभा सदस्‍य के रूप में शपथ ले ली है।

जयपुरJun 24, 2024 / 02:58 pm

Lokendra Sainger

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर निर्वाचित 4 सांसदों ने 18वीं लोकसभा सदस्‍य के रूप में शपथ ले ली है। मोदी सरकार 3.0 में राजस्‍थान से मंत्री बनने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल और भागीरथ चौधरी भी शामिल हैं। पीएम मोदी के बाद मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें प्रदेश के चार सांसद भी शामिल हैं।

अलवर से हैं सांसद भूपेंद्र यादव?

मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री रहे 54 वर्षीय भूपेंद्र यादव ने सोमवार को सांसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। भूपेंद्र यादव अलवर से भाजपा सांसद है। इनके पास एलएलबी की डिग्री है। कांग्रेस के ललित यादव को 48 हजार वोटों से हराया।

गजेंद्र सिंह ने तीसरी बार ली सांसद की शपथ

पिछली बार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रहे गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसद सदस्य की शपथ ग्रहण की। गजेंद्र सिंह जोधपुर से भाजपा सांसद हैं। 56 वर्षीय शेखावत पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं। इस बार उन्हें संस्कृति मंत्री व पर्यटन मंत्री बनाया गया है।
जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को हराया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की थी। साल 2019 के चुनाव में शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Politics : हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव… ? डोटासरा ने दिया बड़ा संकेत

अर्जुन राम मेघवाल फिर बने मंत्री

बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल भले ही राज्‍यमंत्री हो, मगर इनके मंत्रालय का कद कैबिनेट मंत्री जैसा है। इस बार इनको विधि एवं न्याय मंत्रालय व संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्‍मेदारी मिली है। अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को 55 हजार वोटों से हराया।

पहली बार बने राज्‍यमंत्री बने भागीरथ चौधरी

अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस को रामचंद्र चौधरी को 3.29 लाख वोटों से हराया। 70 वर्षीय भागीरथ चौधरी पहली बार मंत्री बने हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्‍मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें

href="https://www.patrika.com/jaipur-news/rajasthan-mps-of-your-area-oath-ceremony-in-loksabha-know-which-mps-will-take-oath-today-18793247" target="_blank" data-type="link" data-id="https://www.patrika.com/jaipur-news/rajasthan-mps-of-your-area-oath-ceremony-in-loksabha-know-which-mps-will-take-oath-today-18793247" rel="noreferrer noopener">आपके क्षेत्र के सांसद की लोकसभा में कब गूंजेगी आवाज…? जानें आज कौन-कौनसे सांसद लेंगे शपथ

Hindi News / Jaipur / राजस्‍थान के 4 सांसदों ने ली शपथ, मोदी मंत्रिमंडल में क्यों मिली जगह? जानिए वजह

ट्रेंडिंग वीडियो