यह भी पढ़ें
चेंबर की बैठक में भाजपा का गुणगान करने पर भड़के कांग्रेस के नेता, जमकर मचाया हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बकावंड के राजनगर निवासी मनोरथ की पत्नी आशा को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे शाम 5.30 बजे सीएसची बकावंड से 108 एंबूलेंस में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। कारण बताया गया कि महिला के गर्भ में रेपचर हो गया है। जिसके बाद महिला 108 एंबूलेंस की महिला कर्मचारी की देखरेख में मेकाज की ओर रवाना हुई। इसी अध्याधिक प्रसव पीड़ा हुई। जिसे देखते हुए स्टाफ ने एंबूलेंस में ही महिला का प्रसव कराने का फैसला लिया। मेडिकल कालेज के गेट पर ही एम्बुलेस खड़ी कर 108 की ईएमटी लिलिमा पोयाम और वाहन चालक शुभम के द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। प्रसव उपरान्त 108 कर्मियो ने माता व नवजात को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती करा दिया। अच्छी बात यह रही कि मेकाज के डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति देखी और उन्हें खतरे से बाहर बताया और उनका इलाज प्रारंभ कर दिया है।