जगदलपुर

तय समय से 1 घंटे लेट पहुंचे प्रदेश मुखिया, जगदलपुर से रावघाट रेल लाइन का भूमिपूजन आज

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे लालबाग आम सभा के बीच पहुंचे।

जगदलपुरSep 28, 2018 / 01:06 pm

Badal Dewangan

तय समय से 1 घंटे लेट पहुंचे प्रदेश मुखिया, जगदलपुर से रावघाट रेल लाइन का भूमिपूजन आज

जगदलपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे लालबाग आम सभा के बीच पहुंचे। अपने तय समय से करीब 1 घंटा लेट कार्यक्रम स्थल में रमन सिंह ने अपना कदम रखा। अपने बस्तर प्रवास के दौरान तीन हजार 133 करोड़़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में रावघाट तक रेललाइन की आधारशिला रखने पहुंचे हैं।

जानिए पूरे निर्माण की जानकारी
जगदलपुर से रावघाट तक 140 किलोमीटर लम्बी इस रेललाइन का निर्माण लगभग 2 हजार 538 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। यह लाइन बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिले से गुजरेगी। इस मार्ग में जगदलपुर और रावघाट के बीच पल्लीगांव, कुड़कानार, बस्तर, सोनारपाल, भानपुरी, दहीकोंगा, बनियागांव, कोंडागांव, जुगानी, चांदगांव, नारायणपुर और भारंडा में स्टेशन होंगे।

इसके साथ ही सीएम 541. 88 करोड़ रूपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के बेड़मा से जगदलपुर तक 119 किलोमीटर तक किए गए चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे। 20 करोड़ रूपए की लागत से 25. 60 किलोमीटर लम्बी लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के तारागांव गरदा कोड़ेनार मार्ग निर्माण का भूमिपूजन और 33 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से 45 किलोमीटर लम्बे चित्रकोट बारसूर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। अन्य कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।

इसलिए जरूरी है रेलमार्ग
इस समय रायपुर की ओर से बस्तर केवल सड़क मार्ग से जुड़ा है बारिश के दिों में सड़क के जाम होने से कई बार घंटों जाम की स्थितिी बनी रहती है सड़क मार्ग से सफर भी काफी महंगा है। आवागमन में भी समय काफी लगता है, यही समस्या माल ढुलाई में भी है।

ये भी पढ़े
जगदलपुर. ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ पूरे भारत ने मोर्चा खोल दिया है जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बस्तर चेंबर कॉर्मस का भी समर्थन मिल रहा है। शहर के सभी मुख्य चौराहों में दुकानें बंद नजर आ रही है। बंद को लेकर सुबह से ही व्यापारी नारे लगाते घूम रहे है। और खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए घूम रहे है।
दूसरी ओर जहां आज भारत बंद है वहीं आज छत्तीसगढ़ मुखिया डॉक्टर रमन सिंह का बस्तर प्रवास है जहां मुख्यमंत्री के हाथों रावघाट परियोजना का बस्तर में भुमिपूजन होना है।

Hindi News / Jagdalpur / तय समय से 1 घंटे लेट पहुंचे प्रदेश मुखिया, जगदलपुर से रावघाट रेल लाइन का भूमिपूजन आज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.