bell-icon-header
जबलपुर

बीच चौराहे आग जला कर तंत्र क्रिया करते हुए नाचने लगी महिला और फिर…..

बीच चौराहे आग जला कर तंत्र क्रिया करते हुए नाचने लगी महिला और फिर…..

जबलपुरJul 23, 2024 / 05:13 pm

Lalit kostha

बीच चौराहे आग जला कर तंत्र क्रिया करते हुए नाचने लगी महिला और फिर…..

जबलपुर. यह अंधविश्वास है या मानसिक समस्या, एक महिला बीच चौराहे आग जलाकर जब नाचने लगी तो वहां से गुजरने वाले लोग सहम गए। तांत्रिक क्रिया मानते हुए लोगों ने वाहन किनारे खड़े कर लिए। महिला 15 मिनट तक आग जलाकर नाचते हुए परिक्रमा कर चली गई तब स्थिति सामान्य हुई। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
woman dancing of tantric rituals by lighting a fire in the road
स्मार्ट सिटी कार्यालय चौराहे का मामला : थमा ट्रैफिक, तलाश में जुटी पुलिस

यह पूरा वाकया शहर के अति व्यस्त स्मार्ट सिटी चौराहे का है। यहीं पर स्मार्ट सिटी का कार्यालय भी है। कुछ दिन पूर्व शाम को अंधेरा होते ही कपड़े, तेल की शीशी सहित कुछ अन्य सामान लेकर आई और बीच चौराहे पर बैठ गई। वहां से गुजरने वाले लोग कौतूहल से देखते हुए गुजर गए। लेकिन उस समय अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गई जब महिला ने चौराहे के बीच में ही आग जला ली। वहां नाचते और कूदते हुए परिक्रमा करने का वीडियो अब वायरल हुआ है। जिसके जबलपुर का ही होने की पुष्टि हो गई है।
तांत्रिक क्रिया का शक

बताया गया है कि जिस तरह से चौराहे पर महिला कर रही थी, उसे लोग तांत्रिक क्रिया से जोड़ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि तंत्र क्रिया आमतौर पर देर रात होती है। ऐसा करने वाला यह कोशिश करता है कि वह किसी की नजर में नहीं आए। पुलिस को अभी महिला का तो पता नहीं चला है पर कुछ लोगों ने बताया कि महिला इधर कुछ हफ्तों से ऐसा कर रही है। वह कौन है और कहां से आती है, कुछ भी पता नहीं चला है। उसकी भाव भंगिमा को देखकर लोग मानसिक रूप से बीमार भी बता रहे हैं

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / बीच चौराहे आग जला कर तंत्र क्रिया करते हुए नाचने लगी महिला और फिर…..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.