bell-icon-header
जबलपुर

#Weather बर्फीली हवा से ठिठुरा शहर, कोहरा पड़ने के आसार, सड़कों पर छाया सन्नाटा- देखें वीडियो

#Weather बर्फीली हवा से ठिठुरा शहर, कोहरा पड़ने के आसार, सड़कों पर छाया सन्नाटा- देखें वीडियो
 

जबलपुरDec 16, 2023 / 12:43 pm

Lalit kostha

weather tomorrow

जबलपुर. शहर में बादलों के छंटते ही उत्तर से आ रही पहाड़ों की बर्फीली हवा ने रुतबा दिखा दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन के तापमान में भी खासी गिरावट आई। कड़ाके की ठंड से लोग सिहर उठे। शुक्रवार को सुबह हल्के कोहरे और ठंड के चलते लोग आग का सहारा लेते नजर आए। कड़ाके की सर्दी से जन जीवन भी प्रभावित हुआ है। रात को जल्दी सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग घरों में दुबके रहे। सुबह घूमने जाने वाले भी अब सूरज निकलने पर ही बाहर निकल रहे हैं। अभी मौसम ऐसा ही रहेगा।

तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qkzai

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तीन दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। हालांकि शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। अगले चौबीस घण्टों में जिले का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में और गिरावट हो सकती है। सुबह कोहरा पड़ने के आसार हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qm8pa
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qm8pd

आज सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार अभी कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। आने वाले तीन-चार दिन में तापमान के गिरने से ठंड बढ़ेगी और मध्यम से घना कोहरा भी छाएगा। 16 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में पहुंच सकता है। हालांकि इसका जबलपुर संभाग के मौसम पर विशेष असर नहीं होगा। लेकिन हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक तेज ठंड पड़ने के आसार है। इस दौरान उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार बढ़ सकती है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qm8p9

पारा सीजन मे पहली बार 8 डिग्री के नीचे

उत्तर से आ रही ठंडी हवा के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान मे 1.3 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इस ठंड के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान गुरुवार को 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को यह 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आने वाले तीन-चार दिन में रात का तापमान और गिरने के आसार हैं।

Hindi News / Jabalpur / #Weather बर्फीली हवा से ठिठुरा शहर, कोहरा पड़ने के आसार, सड़कों पर छाया सन्नाटा- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.