bell-icon-header
जबलपुर

मौसम : दिन भर बादलों का डेरा आज बूंदाबांदी के आसार

मौसम : दिन भर बादलों का डेरा आज बूंदाबांदी के आसार
 

जबलपुरApr 13, 2024 / 12:32 pm

Lalit kostha

Weather

जबलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से शुक्रवार को सूर्यदेव प्रचंडता से तपे। दिन भर बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। आस-पास के जिलों में हुई वर्षा के कारण हवा में नमी के चलते गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अब भी पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे के दौरान धूप के बीच बादल छा सकते हैं। संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

छह से सात किमी प्रति घंटे की गति से चली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण शुक्रवार की सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई। वहीं शाम होते ही हवा में घुली ठंडक से मौसम मनभावन हो गया। मौसम का लुत्फ उठाने लोग सैर-सपाटा करते नजर आए। तापमान भी सामान्य से चार डिग्री तक कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है।

 

15 अप्रेल तक नहीं बढ़ेगा तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी तंत्र के कमजोर पड़ते ही मौसम में अब धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम मिलाजुला रहेगा। 15 अप्रेल तक बादल, बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ने लगेगा।

Hindi News / Jabalpur / मौसम : दिन भर बादलों का डेरा आज बूंदाबांदी के आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.