bell-icon-header
जबलपुर

कंपकंपाने वाली ठंड के कारण फिर बदला स्कूलों का समय, जारी हुआ आदेश

मध्यप्रदेश में ठंड ने पकड़ा जोर, सर्द हवाओं के कारण तेजी से गिरा पारा…

जबलपुरDec 19, 2023 / 06:12 pm

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है, बीते कुछ दिनों से ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है और तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए हैं। इसी बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए जबलपुर में एक स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जबलपुर कलेक्टर ने कंपकंपाने वाली ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

प्री-प्राइमरी स्कूलों का समय बदला
जबलपुर कलेक्टर सौरभ के सुमन ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है जिसमें ठंड को देखते हुए प्री प्राइमरी और प्राइमरी क्लास सुबह 8.30 बजे या उसके बाद लगाए जाने की बात लिखी है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। बता दें कि जबलपुर सहित मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और तापमान में तेजी से गिरावट आई है जिसके कारण दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है।

यह भी पढ़ें

shocking video : खाने के साथ साथ टेबिल तक आई मौत, बीवी-बच्चों के सामने पिता की थम गई सांसें

कब जारी किया जाता है ठंड का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक जब ठंडी हवाएं तेज चलने लगती हैं और उसकी वजह से तापमान में ना केवल तेजी से गिरावट शुरू हो जाती है और कोई भी चीज इसके असर से बहुत तेजी से ठंडी होने लगती है। तब इसे शीतलहर कहा जाता है। शीतलहर को हेल्थ के लिए बहुत खतरा पैदा करती हैं। शीतलहर का संबंध तापमान से जोड़ें तो हम देखते हैं कि न्यूनतम तापमान जब 4 डिग्री तक पहुंच जाता है, तब ठंड का अलर्ट या शीतलहर का अलर्ट जारी किया जाता है। इसके साथ ही शीतलहर का अलर्ट तब भी किया जाता है जब, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो। न्यूनतम तापमान के 2 डिग्री सेल्शियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्शियस से अधिक रहने पर भीषण शीतलहर की घोषणा की जाती है।

यह भी पढ़ें

भागवत सुनने आई छोरी पंडित जी को दे बैठी दिल, जानिए आगे क्या हुआ

Hindi News / Jabalpur / कंपकंपाने वाली ठंड के कारण फिर बदला स्कूलों का समय, जारी हुआ आदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.