bell-icon-header
जबलपुर

जबलपुर से वायरल हुआ वीडियो लड़की ने देखा तो आ धमकी नागालैंड पुलिस..

mp news: नागालैंड पुलिस ने जबलपुर के पाटन से आईटीआई स्टूडेंट को गिरफ्तार किया और अपने साथ नागालैंड ले गई है..।

जबलपुरSep 24, 2024 / 07:01 pm

Shailendra Sharma

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर के पाटन से एक युवक को नागालैंड की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर एक युवती का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। युवती नागालैंड की रहने वाली है और इसीलिए जब उसने वहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो नागालैंड पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने के लिए जबलपुर पहुंची। आरोपी युवक और युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

पूरा मामला कुछ इस तरह है कि जबलपुर के पाटन में रहने वाले 24 साल के युवक विक्रम सिंह की सोशल मीडिया के जरिए नागालैंड की एक युवती से दोस्ती हुई थी। कुछ महीनों पहले इस दोस्ती की शुरूआत हुई और फिर बाद में दोनों एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है विक्रम व युवती वीडियो कॉल पर एक दूसरे को अपने न्यूड वीडियो भेजने लगे। यहां तक भी सबकुछ ठीक था लेकिन इसके बाद एक दिन विक्रम ने अपने एक दोस्त को युवती का न्यूड वीडियो शेयर कर दिया।

यह भी पढ़ें

शरीर पर दर्दभरी दास्तां लिख महिला ने मौत को लगाया गले, 5 महीने पहले हुई थी शादी


वायरल होते वीडियो लड़की तक पहुंचा

विक्रम ने दोस्तों को लड़की का न्यूड वीडियो शेयर कर दिया। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और वायरल होते होते नागालैंड में रह रही युवती तक पहुंच गया। उसने वीडियो देखते ही तुरंत नागालैंड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद नागालैंड पुलिस एक्शन में आई और अब जबलपुर पुलिस की मदद से आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर पहले जबलपुर में कोर्ट में पेश किया और अब अपने साथ नागालैंड ले गई है। आरोपी विक्रम के खिलाफ पुलिस ने सेक्शुअल हैरेसमेंट सहित आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें

शादी के 17 दिन बाद भागी दुल्हन..फिर पति को भेजीं बॉयफ्रेंड संग शादी की तस्वीरें


Hindi News / Jabalpur / जबलपुर से वायरल हुआ वीडियो लड़की ने देखा तो आ धमकी नागालैंड पुलिस..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.