script2 राज्यों के लोगों की होगी मौज, 1600 करोड़ से बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर | MP News: 4 new flyovers will be constructed in MP with 1600 crores | Patrika News
जबलपुर

2 राज्यों के लोगों की होगी मौज, 1600 करोड़ से बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर

MP News: जबलपुर में मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर के बाद अब 4 नए फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। इन फ्लाईओवर के बनने से रीवा, सतना ,नागपुर जाने के लिए ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जबलपुरSep 24, 2024 / 04:42 pm

Astha Awasthi

flyovers

flyovers

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर को चार नए फ्लाईओवर की सौगात मिली है। प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के बाद शहर में चार और फ्लाई ओवर बनने जा रहे है। यह फ्लाई ओवर पश्चिम, पूर्व और कैंट विधानसभा क्षेत्र में बनाएं जाने है। बताया जा रहा है कि लगभग 1600 करोड़ रुपए की लागत से ये चार फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इन परियोजनाओं का निरीक्षण किया है। जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

1600 करोड़ की लागत में बनेगें फ्लाईओवर

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार पैंटीनाका चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज को स्वीकृत मिल गई है। तीन फ्लाईओवर पर भी विचार किया जा रहा है। राकेश सिंह ने बताया कि बंदरिया चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज की कीमत करीब 400 करोड़ रुपए की होगी।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 हजार तक बढ़ेंगे किस्त के रुपए


बिरसा मुंडा चौराहे का ब्रिज 80 से 100 करोड़ का होगा। पंचशील नगर में बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज 200 करोड़ का होगा। हाईकोर्ट चौराहे पर बनने वाला फ्लाईओवर ब्रिज की लागत करीब 700 करोड़ रुपए होगी। कुल मिलाकर 1600 करोड रुपए के फ्लाईओवर ब्रिज जल्द ही जबलपुर में बनाए जाएंगे।

प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर

लोक निर्माण मंत्री के अनुसार जबलपुर में लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। सड़कों को चौड़ा करने की गुंजाइश खत्म हो गई है। ऐसी स्थिति में फ्लाईओवर बनाना जरूरी है। ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए इन 4 नए फ्लाईओवर को बनाने की तैयारी की जा रही है। इनके बन जाने के बाद जबलपुर के ज्यादातर इलाकों में आवागमन सरल हो जाएगा। मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर 7:50 किलोमीटर लंबा जबलपुर में बनाकर लगभग तैयार है।

Hindi News / Jabalpur / 2 राज्यों के लोगों की होगी मौज, 1600 करोड़ से बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर

ट्रेंडिंग वीडियो