bell-icon-header
जबलपुर

जबलपुर समेत पूरे महाकोशल की उम्मीदों पर फिरा पानी, अब मंत्री पदों से उम्मीदें

मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे सांसद राकेश सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, डिप्टी सीएम राव उदय प्रताप सिंह के समर्थकों में छाया सन्नाटा

जबलपुरDec 11, 2023 / 05:43 pm

Lalit kostha

cm mohan yadav

जबलपुर. पिछले दस दिनों से चल रही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर आखिरकार विराम लग गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से उज्जैन दक्षिण से विधायक और शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही जबलपुर और पूरे महाकोशल की उम्मीदें एक बार फिर टूट गईं। जबकि इस बार के चुनाव परिणामों के आने के बाद मुख्यमंत्री और बड़े प्रमुख पदों के लिए जबलपुर जिले जीते विधायक प्रमुख दावेदार रहे हैं। कार्यकर्ताओं में एक बार फिर रोष देखा जा रहा है।

ये नाम रहे शामिल
मुख्यमंत्री की दौड़ में चार बार के सांसद और वर्तमान में विधायक का चुनाव जीते राकेश सिंह, नरसिंहपुर से विधानसभा चुनाव जीते केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं डिप्टी सीएम को लेकर राव उदय प्रताप सिंह की दावेदारी मानी जा रही थी। इसके अलावा ब्राह्मण चेहरों में संजय पाठक भी दावेदारों में शामिल रहे हैं। कुछ घंटों पहले तक प्रहलाद पटेल को लेकर सबसे ज्यादा नाम ट्रेंड में रहा है।

अब मंत्री पदों से उम्मीद
राजनीति के जानकारों का मानना है कि जबलपुर समेत पूरे महाकोशल के साथ हमेशा ही छल होता आया है। पहले भी कई बार मंत्री पदों से लेकर अन्य प्रमुख पदों पर शहर के विधायकों की दावेदारी मजबूत रही है, लेकिन मिलता कुछ नहीं है। हालांकि मंत्री मंडल विस्तार में शहर के विधायकों को बड़े पोर्टफोलियो मिलने की उम्मीद लगाई जा सकती है। इसमें पूर्व सांसद राकेश सिंह समेत तीन विधायकों में अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी की ज्यादा दावेदारी रहेगी।

Hindi News / Jabalpur / जबलपुर समेत पूरे महाकोशल की उम्मीदों पर फिरा पानी, अब मंत्री पदों से उम्मीदें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.