bell-icon-header
जबलपुर

विधवा के समक्ष रखा शादी का प्रस्ताव… लोगों ने कर दी पिटाई

विधवा के समक्ष रखा शादी का प्रस्ताव… लोगों ने कर दी पिटाई
 

जबलपुरFeb 27, 2023 / 01:32 pm

Lalit kostha

Symbolic Photo of Widow Pensioners

जबलपुर। विवाह सम्मेलन में रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक विवाहित युवक ने विधवा महिला से बातचीत के बाद शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। कुछ देर बाद युवक के विवाहित होने का सच सामने आ गया। इस पर महिला भड़क गई। वहां मौजूद लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर लार्डगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक थाने ले जाकर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

 

विवाह सम्मेलन में हंगामा : विवाहित था युवक

कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि मूलत: दमोह निवासी सत्यम सोनी विवाहित है। उसकी एक बेटी भी है। उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। वर्तमान में वह हरियाणा में रह रहा है। वह रविवार को गोलबाजार में आयोजित विवाह सम्मेलन में पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात एक विधवा महिला से हुई। सत्यम ने महिला से बातचीत के बाद शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान वहां कुछ लोग पहुंच गए, जो सत्यम को पहचानते थे। उन्होंने सत्यम के शादीशुदा होने की जानकारी महिला को दी। इस पर वहां हंगामा मच गया। लोगों ने उसकी धुनाई भी की। हंगामा होता देख बाहर तैनात लार्डगंज पुलिस वहां पहुंची और सत्यम को पकड़कर थाने ले गई।

Hindi News / Jabalpur / विधवा के समक्ष रखा शादी का प्रस्ताव… लोगों ने कर दी पिटाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.