news facts- कलनाथ का भोपाल से दिग्विजय के बाद अब जबलपुर पर बड़ा दांव
जबलपुर से विवेक, सीधी से अजय, छिंदवाड़ा से नकुल का ऐलान जल्द
वित्त मंत्री ने की थी सबसे पहले पहल
विवेक तन्खा को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कमलनाथ सरकार के वित्त मंत्री तरुण भनोत पिछले महीने ही कर चुके हैं। मंत्री लखन घनघोरिया समेत जबलपुर के अधिकतर कांग्रेसी विवेक तन्खा को प्रत्याशी बनाने पर जोर दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार जागरुक मतदाता संघ के संयोजक राजेश जैन के अनुसार पंद्रह सालों के कार्यों की सही समीक्षा यदि कांग्रेसी कर पाए तो राकेश सिंह को हराना आसान होगा। बीजेपी में भी कार्यकर्ता पसंद नहीं कर रहे हैं। राजनीति दृष्टि से उनकी उपलब्धि नहीं है। इन्हें केवल मोदी के नाम पर वोट मिलने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तीन नामों की सूची भेजी है। इसमें जबलपुर संसदीय सीट से विवेक तन्खा, सीधी से अजय सिंह व छिंदवाड़ा से नकुल नाथ का नाम है। कांग्रेस शनिवार या रविवार को इनके नामों की घोषणा कर सकती है। जबलपुर सीट को भी कमलनाथ ने कठिन सीटों में से एक माना था। दिग्विजय को भोपाल, इंदौर या जबलपुर में से किसी एक संसदहीय सीट पर लडऩे को कहा गया था। इन सीटों पर दशकों से कांग्रेस जीती नहीं है।
चार सीटें बाकी
फिलहाल ग्वालियर-गुना सीट का फैसला होल्ड किया गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी दोनों सीटों को लेकर उलझन में हैं। 2 अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित है। इसी में इन सीटों के साथ इंदौर और विदिशा सहित अन्य सीटों को लेकर निर्णय होगा।