bell-icon-header
जबलपुर

Monsoon update : झूम कर बरसेंगे बदरा, 106 प्रतिशत बारिश की संभावना- देखें वीडियो

Monsoon update : झूम कर बरसेंगे बदरा, 106 प्रतिशत बारिश की संभावना- देखें वीडियो

जबलपुरJun 25, 2024 / 12:16 pm

Lalit kostha

Monsoon update : झूम कर बरसेंगे बदरा, 106 प्रतिशत बारिश की संभावना- देखें वीडियो

जबलपुर. प्रदेश में मानसून 6 दिन के विलम्ब से आया है, लेकिन इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार संभाग में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में मानसून के असर से सम्भाग के कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। लेकिन सोमवार को जबलपुर मे बारिश नहीं हुई। इसके चलते तेज उमस से लोग हलाकान रहे।
https://videopress.com/v/dt96UHZO?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true
25 जून को भी कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 26 जून तक एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे पूरा सम्भाग मानसून की बारिश से भीग जाएगा। तापमान में ज्यादा बदलाव की सम्भावना नहीं है। जबलपुर में सामान्य वर्षा 52.4 इंच है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन में मानूसन के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सहित कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।
उमस ने सताया
सोमवार की सुबह से ही तेज धूप खिली। इसके चलते दिन भर जोरदार उमस रही। अधिकतम तापमान सोमवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / Monsoon update : झूम कर बरसेंगे बदरा, 106 प्रतिशत बारिश की संभावना- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.