scriptमप्र में पानी के लिए मचा हाहाकार, गिरते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता | jabalpur drinking water supply problem, water source loss the water | Patrika News
जबलपुर

मप्र में पानी के लिए मचा हाहाकार, गिरते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

मप्र में पानी के लिए मचा हाहाकार, गिरते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

जबलपुरJun 18, 2024 / 11:52 am

Lalit kostha

जबलपुर. गर्मी के तीव्र प्रकोप के चलते परियट, खंदारी जलाशय का जल स्तर तेजी से घट रहा है। इससे शहर की आधी आबादी की पेयजल आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है। जलाशयों में करीब एक माह का ही पानी अब बचा है। भले ही शहर से लगा हुआ बरगी डेम हो लेकिन पानी की कमी इन दोनों जलाशयों से ही पूरी हो रही है। निगम प्रशासन भी अब जल्द मानसून आने का इंतजार कर रहा है।
कई क्षेत्रों में एक ही पाली में मिल रहा पानी, गर्मी में बढ़ी पानी की खपत
परियट-खंदारी के भरोसे शहर की आधी आबादी,

jabalpur drinking water supply
Gwalior water problem
नगर निगम की जलापूर्ति लडखड़़़ाई
बरगी बांध से निकलने वाली दाई नहर की जलापूर्ति बंद हो जाने के कारण पहले ही निगम की जलव्यवस्था लडखड़़ा गई है। रांझी जल शोधन संयंत्र से संचालित होने वाली कुलीहिल, संजय नगर, अधारताल, शोभापुर, संजय नगर, रॉंझी, बजरंग नगर, रॉंझी मरघटाई, मानेगांव, बिलपुरा, मढ़ई एवं शारदा नगर जैसी उच्च स्तरीय टंकियों से जलापूर्ति बाधित हो गई है। इन टंकियो में पानी सप्लाई न होने के कारण दिन में एक बार पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।
Water supply

1337 फीट पानी का स्तर: परियट जलाशय में वर्तमान में 1337 फीट पानी का स्तर है। जलाशय का अधिकतम जलस्तर 1390.90 फीट है, जबकि न्यूनतम जलस्तर 1360.90 फीट है। इस लिहाज से देखा जाए तो गर्मी के दौरान करीब साठ फीट पानी कम हुआ है। मानेगांव, गोकलपुर, उदय नगर, कांचघर आदि क्षेत्रो में सप्लाई की जाती है।
खंदारी की स्थिति भी ठीक नहीं

खंदारी जलाशय में जलस्तर में गिरावट सामने आई है। यहां पर 1440 फीट पानी शेष बचा है। जलाशय का अधिकतम जलस्तर 1454.67 है, जबकि न्यूनतम जलस्तर 1417.67 फीट है। जलाशय से खमरिया, रांझी, शोभापुर, व्हीकल, घमापुर, लालमाटी, हनुमानताल आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।

Hindi News / Jabalpur / मप्र में पानी के लिए मचा हाहाकार, गिरते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

ट्रेंडिंग वीडियो