bell-icon-header
जबलपुर

Monsoon departure : ‘बादलों के रथ’ पर सवार होकर विदाई ले रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर सभाग में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा।

जबलपुरSep 28, 2024 / 12:05 pm

Lalit kostha

Monsoon departure : मानसून की वापसी शुरू हो गई है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदाई हो सकती है। लेकिन, अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते फिलहाल दो दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर सभाग में अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा।

Monsoon departure : मौसम की प्रणालियां अभी सक्रिय, इसलिए बनी रहेगी गरज-चमक के साथ बौछार

शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी ही हुई। शनिवार को भी जबलपुर जिले में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सिस्टम मप्र की तरफ बढ़ने से अरब सागर से नमी मिल रही है। इस वजह से पूरे मप्र में अगले 2-3 दिन वर्षा होने की सभावना है।

Monsoon departure : सामान्य से नीचे आया पारा

शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री कम हुआ। यह 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान भी कम होकर 23.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा का रुख उत्तर-पश्चिम था। शुक्रवार को चार मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी के साथ सीजन में कुल वर्षा 57.6 इंच हो गया। बारिश के चलते हवा में नमी भी बढ़ी।

Monsoon departure : छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। दक्षिण-पश्चिम मप्र तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मप्र तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण से गुजरते हुए पश्चिमोत्तर बिहार तक ट्रफ विस्तृत है। पूर्वोत्तर असम तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / Monsoon departure : ‘बादलों के रथ’ पर सवार होकर विदाई ले रहा मानसून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.