bell-icon-header
जबलपुर

बादलों के छंटते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अभी बन रहे हैं बारिश के आसार – देखें वीडियो

बादलों के छंटते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अभी बन रहे हैं बारिश के आसार – देखें वीडियो
 

जबलपुरNov 24, 2023 / 01:04 pm

Lalit kostha

Weather

जबलपुर . मौसम में धीरे-धीरे ठंडक आ रही है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय हवा का रुख उत्तर पूर्वी है। इसके कारण सिहरन बढ़ने लगी है। हवा के साथ नमी आने से गुरुवार को बादल भी छाए। शुक्रवार को सम्भाग के कुछ जिलों में बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग की मानें, तो बादल खुलते ही तेज ठंड पड़ेगी।

बादल खुलने पर बढ़ेगी ठंड
नमी बढ़ने से छा रहे बादल

 

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बना है। इसके चलते नमी आ रही है और तापमान गिर रहा है। शनिवार से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की सम्भावना है। इसके कारण जबलपुर सम्भाग के आसपास हवा का आपस में संयोजन होने की भी सम्भावना है। इस नई प्रणाली का असर सम्भाग के अधिकतर जिलों में दिखाई देगा। मौसम प्रणाली की सक्रियता के चलते अरब सागर से नमी पहुंचेगी और बादल छाएंगे।

 

गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री से गिरकर 28.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15.2 से गिरकर 14.5 डिग्री पर आ गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी दर्ज गई।

Hindi News / Jabalpur / बादलों के छंटते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अभी बन रहे हैं बारिश के आसार – देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.