bell-icon-header
जबलपुर

बादलों ने ठंड का रास्ता रोका, बूंदाबांदी बने के बने आसार

जबलपुर में अब एक सप्ताह बाद बढ़ेगी सर्दी
 

जबलपुरNov 02, 2023 / 06:36 pm

shyam bihari

mausam

जबलपुर। शहर में नवम्बर के दूसरे हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से दिन में बादल छाए रहे। रात के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इसके जाते ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होगा। वातावरण में नमी आने के चलते नवंबर के पहले हफ्ते में जबलपुर सहित संभाग के कुछ जिलो में बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले हफ्ते के बाद ठंड दस्तक दे सकती है। अगले चौबीस घण्टों में जबलपुर जिले का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से लगातार नमी पूर्वी मध्यप्रदेश में आ रही है । इसके चलते मध्य एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाए हुए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। वर्तमान में जबलपुर संभाग के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों का भी ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत में प्रवेश किया है। इसका जबलपुर संभाग के मौसम पर विशेष असर होने के आसार कम है। इसके चलते मौसक शुष्की बनी रहेगी।

ठंड का असर कम

शहर में फिलहाल उत्तर पूर्वी हवा के चलते वातावरण में ठंड का असर कम हाुआ है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। यह 31 डिग्री सेल्सियस से हल्का गिरकर 30.6 डिग्री रेकॉर्ड हुआ, जो सामान्य रहा। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान बढ़ा और 16.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बादलों दौड़ अभी बनी रहने की उम्मीद है।

Hindi News / Jabalpur / बादलों ने ठंड का रास्ता रोका, बूंदाबांदी बने के बने आसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.