bell-icon-header
जबलपुर

पश्चिमी विक्षोभों से मौसम में करवट, 5 और 6 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभों से मौसम में करवट, 5 और 6 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना
 

जबलपुरFeb 03, 2024 / 12:47 pm

Lalit kostha

Change in weather

जबलपुर . बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से मौसम करवट ले रहा है। कड़ाके की ठंड की जगह फरवरी की शुरुआत में ही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी हवा चलने से मौसम मिला-जुला रहा। न ज्यादा ठंड रही न गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हवा का रुख बदल गया है। नमी आने लगी है और बादल छा रहे हैं। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 5 और 6 फरवरी को संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

तीन-चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
बादल छाने से तापमान में उछाल, बूंदाबांदी के आसार

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8s0xfi

मौसम प्रणालियों से आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य से लेकर राजस्थान तक एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके असर से हवा का रुख उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। नमी आने से बादल छा गए हैं। तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। जिससे 5 जनवरी के बाद जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8s0xfy

रात में स्थिर रहा तापमान

उत्तर पश्चिमी हवा के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह 28 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। बादलों के चलते रात का न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार को यह 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तीन-चार दिन में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है।

Hindi News / Jabalpur / पश्चिमी विक्षोभों से मौसम में करवट, 5 और 6 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.