bell-icon-header
जबलपुर

MP News : बाबा महाकाल का ऐसा भक्त! जिसने लाखों की कीमत वाले आम को चरणों में किया अर्पित

Baba Mahakal : बाबा महाकाल के अनोखे भक्त ने लाखों की कीमत वाले आमों को भगवान के चरणों में अर्पित किया है। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लाखों भक्त उज्जैन पहुंचते हैं।

जबलपुरJun 18, 2024 / 04:40 pm

Himanshu Singh

Baba Mahakal : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचते हैं। पूजा-पाठ के दौरान भक्त बाबा महाकाल को सोना-चांदी सहित कई अन्य चीजों का चढ़ावा चढ़ाते हैं। एक ऐसे ही के भक्त ने भगवान बाबा महाकाल को लाखों की कीमत वाले दो आम अर्पित किए। ये आम ऑस्ट्रेलिया और जापान के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि, जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने बाबा महाकाल के चरणों में लाखों की कीमत वाले आम को अर्पित किया। उनका कहना था कि बाबा महाकाल की कृपा से ही फार्म हाउस खोला था। जिसका नाम मैंने महाकाल हाइब्रिड फॉर्म रखा था।


2 लाख 70 हजार रुपए किलो बिकता है ये आम


संकल्प सिंह बताते हैं कि उनका फॉर्म हाउस भेड़ाघाट के पास स्थित है। इनके फॉर्म हाउस में लगे मियाजाकी आम की कीमत 2 लाख 70 हजार प्रति किलो है। इसके अलावा इनके फॉर्म हाउस ने ऑस्ट्रेलियन वैरायटी के आर2-ई2 कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है। संकल्प सिंह बाबा महाकाल के बड़े भक्त हैं। वह हर साल बाबा महाकाल के लिए आम लेकर पहुंचते हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / MP News : बाबा महाकाल का ऐसा भक्त! जिसने लाखों की कीमत वाले आम को चरणों में किया अर्पित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.