scriptAastha Special Train टिकट बुकिंग की रफ्तार धीमी, 550 सीटें अब भी खाली | Aastha Special Train: Ticket booking speed slow, vacant 550 seats | Patrika News
जबलपुर

Aastha Special Train टिकट बुकिंग की रफ्तार धीमी, 550 सीटें अब भी खाली

Aastha Special Train टिकट बुकिंग की रफ्तार धीमी, 550 सीटें अब भी खाली

जबलपुरFeb 09, 2024 / 03:08 pm

Lalit kostha

Aastha Special Train

Aastha Special Train

जबलपुर. श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए जबलपुर से 13 फरवरी को अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। लेकिन, इसमें टिकट बुकिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। इसकी एक बडी वजह यात्रा के लिए सीधे आरक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं होना है। टिकट भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से बुक कराया जाना है। 22 कोच की इस ट्रेन में 1338 बर्थ हैं। अभी भी 550 सीटें खाली हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8sciqm

वार्ड स्तर पर कमेटी गठित

ट्रेन में बुकिंग के लिए मंडल और वार्ड स्तर पर यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है। इसके लिए भाजपा ने एक कमेटी बनाई है, जो यात्रियों का चयन करने के साथ उनकी यात्रा का ध्यान रखेगी। ट्रेन के कोच को सजावट के साथ ही राम मंदिर की फोटो भी लगाई जाएगी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8o574x

इन स्टेशनों से होकर जाएगी

आस्था स्पेशल ट्रेन में 22 कोच होंगे। इसमें 20 स्लीपर और दो एसएलआर होंगे। ट्रेन जबलपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन 12.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में 15 फरवरी को 21.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8o574u

तीन स्टेशन पर मिलेगा खाना

सफर के दौरान यात्रियों को आइआरसीटीसी की ओर से ट्रेन में ही इटारसी, गोविंदपुरी और प्रयागराज स्टेशन पर खाना दिया जाएगा। वापसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना स्टेशन पर खाना दिया जाएगा। खाने में दाल-चावल, सब्जी- रोटी के साथ एक स्वीट डिश भी परोसी जाएगी। बीच बीच में यात्रियों को पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो