इन स्थानों पर बनेंगे फ्लाई ओवर
जबलपुर शहर में बनने वाले चार नए फ्लाई ओवर की बात की जाए तो ये फ्लाई ओवर पश्चिम, पूर्व और कैंट विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने हैं। इनके निर्माण में करीब 1600 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इन इलाकों में बनेंगे फ्लाई ओवर…- पहला फ्लाई ओवर पश्चिम विधानसभा के साईं मंदिर आदर्श नगर से हवाबाग कॉलेज तक बनाया जाएगा।
- दूसरा फ्लाईओवर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होटल ऋषि रिजेंसी से रद्दी चौकी तक बनाया जाएगा।
- तीसरा फ्लाई ओवर सर्किट हाउस से एंटीना होते हुए बनेगा।
- चौथा फ्लाई ओवर अधारताल से बिरसा मुंडा चौराहे तक बनेगा।