bell-icon-header
जबलपुर

एमपी के इस शहर में बनेंगे चार नए फ्लाई ओवर, 1600 करोड़ रूपए होंगे खर्च

New Flyover: मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रस्तावित दो फ्लाई ओवर क्षेत्रों का निरीक्षण किया..।

जबलपुरSep 22, 2024 / 05:31 pm

Shailendra Sharma

New Flyover: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। जबलपुर शहर को जल्द ही चार नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। इन फ्लाई ओवर के बनने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है चार नए फ्लाईओवर को बनाने में 1600 रूपए खर्च होंगे। मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रस्तावित दो नए फ्लाई ओवर क्षेत्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

इन स्थानों पर बनेंगे फ्लाई ओवर

जबलपुर शहर में बनने वाले चार नए फ्लाई ओवर की बात की जाए तो ये फ्लाई ओवर पश्चिम, पूर्व और कैंट विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने हैं। इनके निर्माण में करीब 1600 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इन इलाकों में बनेंगे फ्लाई ओवर…
  • पहला फ्लाई ओवर पश्चिम विधानसभा के साईं मंदिर आदर्श नगर से हवाबाग कॉलेज तक बनाया जाएगा।
  • दूसरा फ्लाईओवर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होटल ऋषि रिजेंसी से रद्दी चौकी तक बनाया जाएगा।
  • तीसरा फ्लाई ओवर सर्किट हाउस से एंटीना होते हुए बनेगा।
  • चौथा फ्लाई ओवर अधारताल से बिरसा मुंडा चौराहे तक बनेगा।
यह भी पढ़ें

एमपी के इस पुलिस थाने में हो गई चोरी, ‘कार’ नामा ऐसा की रह जाएंगे हैरान


Hindi News / Jabalpur / एमपी के इस शहर में बनेंगे चार नए फ्लाई ओवर, 1600 करोड़ रूपए होंगे खर्च

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.