सभा के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से शिक्षिका संगीता शर्मा को सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा का अध्यक्ष मनोनीत कर महिला कार्यकारिणी के गठन करने की जवाबदारी सौंपी। अध्यक्षीय उद्बोधन में जीपी दीक्षित ने कहा कि महिला सभा के संगठनसे समाज की गतिविधियों को एक नई ऊर्जा प्रदान होगी। बैठक के अंत में सभा की परिजन विमला चौबे के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में चंद्रकांत शर्मा, प्रशांत चौबे, आशुतोष दुबे, शिव नारायण बुधौलिया, पवन दुबे, मुकेश मिश्रा, मुकेश पाराशर, जुगलकिशोर शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेश तिवारी, अनिरुद्ध चंसौरिया, कमलेश शर्मा, सुनील उपाध्याय, विनोद शर्मा, राजकुमार दुबे, अशोक कुमार नगाईच, विकास बुधौलिया, संगीता शर्मा एवं नेहा बुधौलिया की उपस्थिति रही।