bell-icon-header
आईपीएल

IPL 2022 : पहले ही मैच में मुंबई को लगा दोहरा झटका, रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2022 : आईपीएल 2022 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। 5 बार की विजेता मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लाखों रुपयों का जुर्माना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल के आयोजकों ने ठोका है।

Mar 28, 2022 / 07:44 am

Shaitan Prajapat

Rohit Sharma

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। 5 बार की विजेता मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के साथ ही मुंबई की टीम को दोहरी मार पड़ी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लाखों रुपयों का जुर्माना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल के आयोजकों ने ठोका है। रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस लगातार 10वीं बार अपना पहला IPL मैच में हार गई। यानी आईपीएल के हर सीजन में मुंबई अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी। रोहित की कप्तानी में यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

 

रोहित की कप्तानी में पहले मैच में मुंबई लगातार 10वीं हार
आपको बता दें कि रोहित शर्मा जब से मुंबई की कप्तान बने है, तभी से टीम आईपीएल सीजन का पहला मैच नहीं जीत पाई है। साल 2013 से 2022 तक 10 बार ऐसा हो चुका है, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मैच में हार मिली है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इनमें से 5 बार टीम खिताब भी जीतने में सफल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा के पहला मैच हारना एक तरह शुभ और अशुभ दोनों है, क्योंकि 5 बार टीम का प्रदर्शन खराब भी रहा है।

यह भी पढ़ें – IPL 2022 : ईशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बाद बने दूसरे बल्लेबाज




सफल कप्तानों में शीर्ष पर रोहित शर्मा
अगर आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो रोहित शर्मा का नाम ही टॉप पर आता है। रोहित ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। उनके बाद एमएस धोनी का नाम आता है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह साफ है कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, लेकिन उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है।

यह भी पढ़ें – IPL 2022: दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, ललित-अक्षर की जोड़ी बनी हीरो




 

रोहित शर्मा पर लगा सात लाख रुपयों का जुर्माना
बता दें कि मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित ऐसे में आईपीएल की आचार संहिता के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर कप्तान रोहित शर्मा आगे ये गलती करते हैं तो फिर इस जुर्माने को बढ़ाया जा सकता है और लगातार ऐसा होने पर रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन भी लग सकता है।

 

Hindi News / IPL / IPL 2022 : पहले ही मैच में मुंबई को लगा दोहरा झटका, रोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.