bell-icon-header
इंदौर

14 अप्रैल तक इस राशि को संपत्ति का हो सकता है बड़ा नुकसान, इनके बुलंद हैं सितारे

14 अप्रैल तक इस राशि को संपत्ति का हो सकता है बड़ा नुकसान, इनके बुलंद हैं सितारे

इंदौरApr 10, 2019 / 04:04 pm

हुसैन अली

14 अप्रैल तक इस राशि को संपत्ति का हो सकता है बड़ा नुकसान, इनके बुलंद हैं सितारे

इंदौर. 14 अप्रैल तक सभी राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहेगा। किसी को संपत्ति का नुकसान हो सकता है तो किसी के सितारे बुलंद रहेंगे। कर्क राशि वालों को अपनी छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए कई मौके मिलेंगे। मीन राशि वाले नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में आए परिवर्तनों का समय रहते लाभ ले लेना चाहिए। कन्या राशि वालों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धनु राशि वालों को अपने पर बढ़ रहे कर्ज का बोझ कम करने के लिए किसी सम्पत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है।
मेष : आलस्य के कारण कार्य करने के प्रति पूरे सप्ताह अरुचि बनी रहेगी। काम में स्पष्टता व व्यवहार कुशलता से अपने अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। मेहनत व लगन से किए कार्यों को बरकरार नहीं रख पाएंगे।
वृष : काम में ईमानदारी व स्व-अनुशासन के कारण अपने वरिष्ठों द्वारा सम्मान के पात्र बनेंगे। दांपत्य में विश्वास बढ़ाना सहायक होगा। लौह धातु से बचकर कार्य करने होंगे। अन्यथा चोट लगने की आशंका बनती है।
मिथुन : निजी संबंधों मे एक-दूसरे का ध्यान रखते हुए रहना होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना जरूरी होगा। समाज में एक दूसरे को श्रेष्ठ दिखाने के लिए वरिष्ठों के कोप का शिकार होना पड़ सकता है।
कर्क : अपनी छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए कई मौके मिलेंगे। बच्चों के प्रति चिंता में कमी आएगी। ऋण का भुगतान समय पर कर पाने से परिचितों में अपमानित होने से बच जाएंगे। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा।
सिंह : जीवन की आपाधापी में वाहनों की गति पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यालय में अपने से अनुभवी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक व्यसनों के कारण पहले से चल रही अल्प बचत में कमी आ सकती है।
कन्या : अतिरिक्त कामकाज में अपने अनुभव व शिक्षा के भरपूर उपयोग के मौके मिलेंगे। अत्यधिक धन खर्च की स्थिति में आवश्यक खर्चों में भी कटौती करने क े लिए बाध्य होना पड़ेगा। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला : निर्णय लेने के प्रति मन में स्थिरता का भाव नहीं बन पाएगा। पैतृक कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अगर पत्नी के सहयोग से काम करते हैं तो कार्यों के पूर्ण होने की संभावनाए रहेंगीं।
वृश्चिक : खाने-पीने की अपनी आदतों मे सावधानी बरतने की जरूरत महसूस होगी। अधिकारियोंं से मेल मुलाकात बढ़ानी होगी। घरेलू व्यवसाय में अपने सहयोग करने से स्वजनों की चिंताओं में कमी आएगी।

धनु : जीवन में पूर्ण तसल्ली के लिए अभिमान में जीने की बजाय स्वाभिमान को अपनाने की ओर पूर्णत: जोर देना होगा। अपने पर बढ़ रहे कर्ज का बोझ कम करने के लिए किसी सम्पत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है।
मकर : वस्तुओं को लापरवाही से रखने की आदत धन खर्च करवा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता भरी सोच के कारण किसी बड़े रोग से बचे रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों का रूखा व्यवहार मन को वेदना पहुंचाएगा।
कुंभ : वाहन चलाने में अरुचि के बावजूद नियमों का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। सप्ताहारंभ में अतिरिक्त आय के चक्कर में अपने फर्ज से विमुख न हों। मोटर संबंधी रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
मीन : काम के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत थोड़ी फीकी रहेगी, किंतु धीरे-धीरे गति आने लगेगी। परिस्थिति को देखते हुए नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में आए परिवर्तनों का समय रहते लाभ ले लेना चाहिए।

Hindi News / Indore / 14 अप्रैल तक इस राशि को संपत्ति का हो सकता है बड़ा नुकसान, इनके बुलंद हैं सितारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.