bell-icon-header
इंदौर

MP Election 2023: निगम के मस्टर कर्मियों ने जमकर किया चुनाव प्रचार, चुनाव बाद गई नौकरी

कई लोगों पर अब भी कार्रवाई का इंतजार, शिकायत के तुरंत बाद नहीं हटाया…

इंदौरNov 22, 2023 / 09:37 am

Sanjana Kumar

इंदौर नगर निगम के आधा दर्जन कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव के दौरान नेतागीरी करना भारी पढ़ गया। ये सभी नेताओं के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार करते रहे। चुनाव प्रचार थम गया, चुनाव भी हो गए, तब जाकर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए छह कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आदेश दिए हैं ।

 

निगम के छह मस्टर कर्मचारी कार्यमुक्त, वेतन भी रोका

दरअसल, हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान निगम के झोन 1 के ड्रायवर भरत वर्मा, झोन 5 के उद्यान कर्मचारी मयूर धाकड़, शुभम पाटीदार, अनिल गुर्जर, झोन 4 के राजस्व विभाग के बिल कलेक्टर हेमराज जारवाल और झोन 15 के सर्वेश जोशी को अपर आयुक्त स्थापना ने हाजिरी मुक्त करते हुए वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

 

कई लोगों की पहुंचीं शिकायतें, सिर्फ छह पर की कार्रवाई

जिन छह निगम के मस्टरकर्मियों को निगम अफसर ने कार्य मुक्त किया है, वह सभी चुनाव प्रचार के दौरान प्रचार में शामिल रहे और नेताओं का अलग अलग तरीके से प्रचार करते रहे। इस दौरान निगम के पास कई निगमकर्मियों की शिकायतें पहुंची थीं। बताया था कि चुनाव प्रचार कर वे नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं। जांच के बाद शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद निगम आयुक्त के आदेश पर छह कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि, अभी और भी बड़ी संख्या में ऐसे निगम कर्मी हैं, जिनके खिलाफ शिकायत पहुंची थी।

कुछ लोगों की प्रमाण सहित शिकायत फिर भी कार्रवाई नहीं

चुनाव प्रचार में शामिल कर्मचारियों की सूची बहुत लंबी है। कई लोगों की शिकायत निगम के अफसरों से हुई थी, लेकिन निगम ने पहले जांच करवाई और प्रमाण के मिलने के बाद कार्रवाई की गई। चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा 3 में प्रचार करने का आरोप लगते हुए तुषार जोशी की भी शिकायत हुई थी। तुषार जोशी एक राजनीतिक दल का झंडा लगा रहे थे, इसका वीडियो भी सामने आया था। हालांकि तुषार के साथ अब भी कई लोग ऐसे हैं जो कार्रवाई से बचे हुए हैं।

अब तक 4 प्रतिनिधियों ने ली जानकारी

स्ट्रॉन्ग रूम बनने के बाद उम्मीदवारों से संबंधित चार लोग व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पहुंचे थे। इसमें से तीन महू के है और एक स्थानीय है। एसडीएम व एसीपी लगातार दौरा कर यहां व्यवस्थाओं को जांचते है।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने का प्रयास, कांंग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस
ये भी पढ़ें : mp election 2023 मालवा-निमाड़ : 1 प्रतिशत ने बदल दिया था परिणाम

Hindi News / Indore / MP Election 2023: निगम के मस्टर कर्मियों ने जमकर किया चुनाव प्रचार, चुनाव बाद गई नौकरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.