bell-icon-header
इंदौर

MP Election 2023: इंदौर-1 के 13 फीसदी बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने की वोटिंग

पूरे प्रदेश की नजर जिन विधानसभा सीटों पर लगी हुई हैं, उनमें इंदौर जिले की इंदौर-1 सीट भी शामिल है। यहां महिला वोटर्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा…

इंदौरNov 22, 2023 / 08:52 am

Sanjana Kumar

पूरे प्रदेश की नजर जिन विधानसभा सीटों पर लगी हुई हैं, उनमें इंदौर जिले की इंदौर-1 सीट भी शामिल है। प्रदेश के सबसे ज्यादा मुश्किल मुकाबलों में से एक गिने जा रहे इस सीट के चुनावों में मतदाताओं ने भी लोकतंत्र को लेकर जिम्मेदारी दिखाई। इस सीट पर महिला वोटर्स ने जागरूकता का परिचय दिया। इस सीट के 305 बूथों में से 13 फीसदी बूथों पर महिला वोटर्स ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया।

 

इंदौर-1 में कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर चुनावों में मतदाताओं की जागरूकता देखते बनी। इस सीट 3,63,648 मतदाताओं में से 72.28 फीसदी मतदाताओं ने 305 बूथों पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उसमें भी 41 बूथ ऐसे थे जिन पर पुरुष मतदाताओं से ज्यादा मत महिला मतदाताओं ने डाले।

अल्पसंख्यक महिलाएं भी दिखी जागरूक

इस विधानसभा के तहत आने वाले अल्पसंख्यक क्षेत्र की महिलाओं ने भी मतदान के लिए जागरूकता दिखाई। विधानसभा के तहत आने वाले जूना रिसाला के बूथ नंबर 124, 127,132 पर और चंदननगर के बूथ नंबर 204, 217 और 223 पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की।

 

3 बूथों पर बराबर

विधानसभा में तीन बूथ ऐसे थे जहां पर महिला और पुरुषों के समान वोट पड़े। धर्मराज कॉलोनी के वोटर्स का बूथ नंबर 189, सिरपुर का बूथ नंबर 200 और छीपाबाखल के बूथ नंबर 307 पर महिला और पुरुषों के एक समान वोट हुए।

 

यहां महिलाएं रही पुरुषों से आगे

बूथ नंबर पुरूष वोटिंगमहिला वोटिंग
1

401406
3

246247
39

360369
44

464465
45

446476
48

454480
49

455517
50

421432
58

485496
66475489
90

305338
93

379412
101

422459
105

441443
108

440444
124

281319
127

389390
132

352364
133426444
140410443
148

413430
155

442446
158

321328
166
446453177

287305179

456488180433449198

365374204

370392217-439-459

  223

506530233

381404235

461479236

509516237485510238

412440250

435438258

488494259

579545264525549284

532537बराबर हुई वोटिंग

  189

404404200

461461307

349349 ये भी पढ़ें : MP Election 2023: निगरानी की नहीं मिली अनुमति, नाराज कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला की शिकायत के बाद नप गए रिटर्निंग ऑफिसर

ये भी पढ़ें : mp election 2023 भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने का प्रयास, कांंग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस

Hindi News / Indore / MP Election 2023: इंदौर-1 के 13 फीसदी बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने की वोटिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.