bell-icon-header
इंदौर

IMD का लेटेस्ट अपडेट, अक्टूबर में इस दिन घोषित होगी मानसून की विदाई

MP Monsoon Rain Alert: लगातार चार दिनों तक पानी नहीं बरसा तो मानसून की विदाई घोषित की जा सकेगी…..

इंदौरSep 30, 2024 / 10:49 am

Astha Awasthi

MP Weather Update

MP Weather Update: जिले सहित मध्य प्रदेश से 1 अक्टूबर को मानसून की विदाई मानी जाती है। इसकी शुरुआत राजस्थान की तरफ से हो चुकी है। प्रदेश में अभी चार से पांच दिन मानसून की विदाई में लगेंगे। हालांकि, एक सिस्टम बनने से रविवार शाम इंदौर सहित आसपास के जिलों में जोरदार बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, लौटते सिस्टम के सक्रिय होने से यह स्थिति बनी है। सोमवार-मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। लगातार चार दिनों तक पानी नहीं बरसा तो मानसून की विदाई घोषित की जा सकेगी।
मौसम विभाग ने बताया, एक सिस्टम गुजरात व उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बना हुआ है। जिसके कारण इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों में वर्षा दर्ज हो रही है। आने वाले दिनों में इसकी गतिविधियों में कमी होगी।

अब तक 35 इंच बारिश

जिले की औसत बारिश बारिश 37.48 इंच है। 1 जून से 29 सितंबर तक जिले में 35 इंच बारिश हो चुकी है। अब सिर्फ दो से ढाई इंच बारिश का इंतजार है।

देर रात तक बरसा पानी

रविवार सुबह 8.30 बजे से 5.30 बजे तक 8 मिमी बारिश हुई। शाम को 6 बजे से जोरदार बारिश दर्ज की गई। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हुई। शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक 12 मिमी बारिश दर्ज हुई। रविवार रात तक 20 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Hindi News / Indore / IMD का लेटेस्ट अपडेट, अक्टूबर में इस दिन घोषित होगी मानसून की विदाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.