बीवी के सामने बेइज्ज किया तो मार डाला
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अर्जुन और पीयूष आपस में मामा-भांजे हैं। मोनू कल्याणे आए दिन अर्जुन को बेईज्जत करता था। एक बार मोनू ने बीवी के सामने भी अर्जुन को बेईज्जत किया था वो तभी से बदला लेने की सोच रहा था। इतना ही नहीं घटना की रात भी जब अर्जुन और पीयूष वहां से गुजर रहे थे तो मोनू ने रोककर उन्हें अपशब्द कहे और बेईज्जत कर जाने के लिए कहा। जिस पर बहस शुरू हो गई और अर्जुन ने पिस्टल निकालकर मोनू पर दो गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सीधे भोपाल भाग गए गए थे जहां से सुबह 5 बजे के आसपास पुलिस ने दोनों को धरदबोचा। यह भी पढ़ें