इंदौर

महिला के डकार लेने से शुरु हुआ विवाद, आपस में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले चाकू

एसिडिटी की समस्या के चलते महिला अपने घर में जोर-जोर से डकार ले रही थी, जिससे नाराज पड़ोस में रहने वाले परिवार के बीच विवाद हो गया।

इंदौरAug 28, 2023 / 07:35 pm

Faiz

महिला के डकार लेने से शुरु हुआ विवाद, आपस में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले चाकू

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में एक अजीबो-गरीब कारण के चलते दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां एसिडिटी की समस्या से जूझ रही एक महिला द्वारा डकार लेने पर विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि, एक महिला अपने घर में जोर-जोर से डकार लिया करती है। डकार की आवाज इतनी तेज होती है कि, पड़ोस के घर तक जाती है, जिससे पड़ोसी ने परेशान आकर आपत्ती व्यक्त की। लेकिन, इसपर मामले पर देखते ही दैखते इतनी बात बिगड़ गई कि, दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

 

यहां तनातनी से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में तब्दील हो गया। यहां तक की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल, मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। बता दें कि, ये अजीबो गरीब विवाद की घटना शहर के एमआईजी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले संजय नगर की है।

 

यह भी पढ़ें- पूर्व पार्षद की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से हमला, फायरिंग में 1 की मौत दो गंभीर


क्या है मामला ?

मामले को लेकर एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधी का कहना है कि, रविवार यानी 27 अगस्त को संजय नगर में रहने वाले राहुल पिता दिनेश सिरसीवाल की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी राहुल का कहना है कि, उसकी मम्मी अंजू को एसिडिटी की समस्या है। इस बीमारी के चलते ही वो जोर-जोर से डकारें ले रहीं थीं। घर के पीछे बने मकान में रहने वाली एक अन्य महिला कहने लगी कि, इतना शोर क्यों कर रहे हो। जिसके कुछ देर बाद अंजू के पति दिनेश ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की बात बताई। बावजूद इसके उन्हें मम्मी की तकलीफ का अहसास नहीं हुआ और उन्होंने मम्मी के बारे में अपशब्द कहने शुरु कर दिये, जिसका विरोध करने पर पड़ोसी महिला के परिवार के लोग हमसे आ भिड़े। घटना में चाकू भी चले, जिसमें एक पक्ष के सदस्य के हाथ में काफी चोट आई है।

 

यह भी पढ़ें- महिला सफाई मित्र ने दिया अनोखा संदेश, अपने अंदाज में गाया- ‘मैं निकला झाड़ू लेके…’, हुआ वायरल

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर दूसरे पक्ष आकाश पिता नरेश की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि, हमेशा घर के पीछे मकान से काफी शोर की आवाजें आती रहती हैं। रविवार को ही आकाश की पत्नी ने शोर ना मचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले राहुल के परिवार से बात की थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।

Hindi News / Indore / महिला के डकार लेने से शुरु हुआ विवाद, आपस में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले चाकू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.