bell-icon-header
इंदौर

इंदौर में बावड़ी में डूबने से 36 लोगों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई

Beleshwar Mahadev Temple officials arrested in Indore stepwell case श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर की बावड़ी के ऊपर बनी छत धंस गई थी जिससे लोग बावड़ी में गिर गए थे।

इंदौरMar 22, 2024 / 02:38 pm

deepak deewan

मामले में मंदिर पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया

Beleshwar Mahadev Temple officials arrested in Indore stepwell case – एमपी की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में बावड़ी में कई लोग डूब गए। इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। पिछले साल रामनवमी पर हुए इस दर्दनाक हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में
मंदिर पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर की बावड़ी के ऊपर बनी छत धंस गई थी जिससे लोग बावड़ी में गिर गए थे।

यह भी पढ़ें—कथावाचक की करोड़ों की कमाई! कभी साइकिल से चलते थे पंडित मिश्रा, टीवी और यू ट्यूब से भी खूब आ रहा पैसा

बेलेश्वर मंदिर में स्थित बावड़ी में डूबने से हुई 36 मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन पर लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए थे। इस मामले में अब जाकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

बेलेश्वर मंदिर समिति के दो पदाधिकारियों को जूनी इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को सुबह सुबह यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने सेवाराम सबनानी और मुरली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों आरोपी थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी एक साल बाद की गई।

यह भी पढ़ें—ऐसी भी होती है बेटी! पिता का बेदर्दी से कत्ल किया, लाश के पास इत्मिनान से करती रही नाश्ता

दोनों पदाधिकारियों की गिरफ्तारी का विरोध भी हो रहा है। जिन लोगों की हादसे में मौत हो गई थी उनके परिजनों ने भी पदाधिकारियों पर कार्रवाई या उनकी गिरफ्तारी से मना कर दिया था।

हवन के दौरान हुआ था हादसा
पिछले साल रामनवमी पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में पूजा के बाद हवन चल रहा था। तभी बावड़ी के ऊपर की छत धंस गई जिससे कई लोग बावड़ी में जा गिेर। यहां से महिलाओं और बच्चे समेत 36 शव मिले थे।

यह भी पढ़ें—पिता और भाई का कत्ल कर गुलछर्रे उड़ा रही बेटी, प्रेमी के साथ पहुंची इस महानगर

हादसे के बाद बावड़ी को बंद कर मंदिर के अवैध निर्माण को भी ध्‍वस्‍त कर दिया था। जूनी इंदौर पुलिस ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर भी केस दर्ज किया था। शुक्रवार को इसी मामले में मुरली और सेवाराम सबनानी की गिरफ्तारी की गई।

Hindi News / Indore / इंदौर में बावड़ी में डूबने से 36 लोगों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.