bell-icon-header
इंदौर

भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Monu Kalyane Murder Case : इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के 3 महीने बाद उनकी पत्नी दीपिका ने की आत्महत्या। पति के मौत के बाद से थी डिप्रेशन में…

इंदौरSep 25, 2024 / 04:57 pm

Akash Dewani

Monu Kalyane Murder Case : मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के 3 महीने बाद उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मोनू की पत्नी दीपिका की लाश उसके घरवालों को फांसी के फंदे में लटकी मिली।घरवालों ने बताया है कि दीपिका पति मोनू कल्याणे की हत्या के बाद से डिप्रेशन में रहने लगी थी। बता दें कि, मोनू कल्याणे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेता थे।
यह भी पढ़ें
Indore Murder: हाईटेक हथियार से फायरिंग, बिल्डिंग सुपरवाइजर के सीने में धंसी गोली, मौत

सुबह घरवालों को पिलाई थी चाय

दीपिका के देवर गणेश कल्याणे ने पुलिस को बताया कि सुबह भाभी ने परिवार के सदस्यों को चाय बनाकर पिलाई थी। चाय बनाने के बाद भाभी दीपिका अपने कमरे में गई और अपने आप को फांसी लगा ली और सुबह करीब 9 बजे उनको दीपिका का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। परिवार के कुछ लोगों ने उनके शव को नीचे उतारा और उन्हें तुरंत एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गणेश ने बताया कि भाभी मोनू भाई की हत्या के बाद से घरवालों से ज्यादा बात नहीं करती थी।
यह भी पढ़ें
ये क्या! यहां तो पुलिसकर्मी से ही हो गई लूट, सामने आया वारदाता का हैरान करने वाला CCTV

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस की अभी तक की छानबीन में दीपिका का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस परिवार से बयान के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें
एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

3 महीने पहले हुई थी मोनू की हत्या

बता दें कि, 23 जून की सुबह एक रैली से वापस आते समय मोनू कल्याणे की 2 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह बाइक सवार हमलावर बात करने के बहाने मोनू के पास खड़े हुए थे की तभी अचानक पीछे बैठे हुए हमलवार ने मोनू पर गोली चला दी। यह गोलीबारी मोनू के दोस्तों पर भी हुई थी लेकिन वजह बच गए थे। घायल मोनू को उसके दोस्त और कुछ राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने हमलवारों को 30 घंटे के भीतर ही ढूंढ कर गिरफ्तार भी कर लिया था।

Hindi News / Indore / भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.