scriptRajasthan Patrika Jago Janmat: लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान से, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान रूपी आहूति जरूर दें | The beauty of democracy lies in voting, to strengthen democracy, definitely give the sacrifice of voting | Patrika News
हुबली

Rajasthan Patrika Jago Janmat: लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान से, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान रूपी आहूति जरूर दें

राजस्थान पत्रिका के मतदाता जागरुकता अभियान जागो जनमत में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद हुब्बल्ली के सदस्यों ने मतदान का संकल्प लिया।

हुबलीMay 05, 2024 / 03:58 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Rajasthan Patrika Jago Janmat

राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान में हिस्सा लेते अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के सदस्य।

दूसरों को भी करें प्रेरित
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद हुब्बल्ली के अध्यक्ष शैलेष जैन पोषाणा ने कहा, मतदान लोकतंत्र की खूबसूरती है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान रूपी आहूति जरूर दें। सभी काम छोड़कर पहले मतदान में हिस्सा लें। मतदान को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि खुद मतदान करें ही साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हम मतदान की महत्ता को समझें-जानें। मतदान को एक महत्वपूर्ण पर्व की तरह से मनाएं।
मुफ्त की चीजें बन्द हो
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद हुब्बल्ली के सचिव आकाश जैन चौराऊ ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से मुफ्त दी जाने वाली चीजों को बन्द किया जाना चाहिए। फ्री सिस्टम बन्द होने से ही देश तरक्की कर सकता है। इसकी बजाय लोगों को रोजगार दिया जाएं। कर्नाटक में पहले चरण में मतदान कम हुआ है। अब दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
मिलकर मनाएं लोकतंत्र का पर्व
चौराऊ निवासी नीलेश जैन ने कहा, लोकतंत्र के इस त्यौहार को हम मिलकर मनाएं। युवा आगे आएं। मतदान दिवस केवल छुट्टी का दिन नहीं है। यह हमारे लिए लोकतंत्र में सहभागिता का पर्व है। इसलिए मतदान जरूर करें। पहले मतदान करें और फिर दूसरा काम करें। रेवतड़ा निवासी अक्षय जैन ने कहा, एक वोट में बहुत ताकत होती है। एक वोट से सरकार बन-बदल सकती है। इसलिए वोट सोच-समझ कर करना चाहिए।
पहले मतदान फिर दूसरे काम
जालोर जिले के रेवतड़ा निवासी विमल जैन ने कहा, मतदान हमारा अधिकार है। हमें मतदान जरूर करना चाहिए। यदि हम मतदान में हिस्सा नहीं लेते हैं तो हमें सरकार से भी कोई सवाल-जवाब करने का अधिकार नहीं बनता है। जालोर जिले के ओटवाला निवासी रींकेश जैन ने कहा कि मतदान वाले दिन सभी काम छोड़कर सबसे पहले मतदान किया जाना चाहिए। मतदान में लोगों की रूचि कम हो रही है, इसलिए जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान के महत्व के बारे में बताने की जरूरत है।

Hindi News/ Hubli / Rajasthan Patrika Jago Janmat: लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान से, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान रूपी आहूति जरूर दें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो