bell-icon-header
हुबली

Self Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला 16 को

राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली तथा संस्कृति कन्या मंडल हुब्बल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून को दोपहर 3 से 5 बजे तक शहर के कंचगार गली स्थित महावीर भवन में सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति कन्या मंडल की बुधवार को यहां आयोजित मीटिंग में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल की सदस्यों ने जागरुकता कार्यशाला को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

हुबलीJun 12, 2024 / 07:39 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आयोजित मीटिंग में संस्कृति कन्या मंडल की सदस्य।

बालिकाएं बनेंगी सशक्त
संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़ ने बताया कि मौजूदा हालात में बालिकाओं को सजग रहना जरूरी है। वे खुद अपनी सुरक्षा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान खुशबू बाफना बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताएंगी। कई बार आपात स्थिति में होने पर बालिकाएं खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं, इस बारे में कार्यशाला में प्रकाश डालने के साथ ही बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर भी बताए जाएंगे। बालिकाएं अपनी शक्ति को पहचानते हुए आगे बढ़ें। मौजूदा समय में कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमें सेल्फ डिफेंस के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
तैयारियों को लेकर की चर्चा
सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आयोजित मीटिंग में संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़, खुशी तातेड़, लविना विनायकिया, शगुन श्रीमाल, प्राची कोठारी, कली विनायकिया, आकांक्षा सुराणा, तन्वी भंसाली, राशी कटारिया. पलक जैन, निशिता कोठारी, जीनल नाहटा, याशिका साकरिया एवं भूमि विनायकिया उपस्थित थीं। सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छुक बालिकाएं संस्कृति कन्या मंडल की अध्यक्ष मयूरी गोगड़ के पास अपना नाम लिखा सकती है। कार्यशाला नि:शुल्क रखी गई है।

Hindi News / Hubli / Self Defence: आपात हालात में खुद के बचाव के गुर सीखेंगी बालिकाएं, सेल्फ डिफेंस जागरुकता कार्यशाला 16 को

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.