scriptइस स्टॉप पर बसों का इंतजार करने में भी आएगा मजा, यहां की फैसिलिटी आपको बोर नहीं होने देगी | Mumbai BEST Bus Stop in worli- many hi tech facilities like library and women safety | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इस स्टॉप पर बसों का इंतजार करने में भी आएगा मजा, यहां की फैसिलिटी आपको बोर नहीं होने देगी

एक ऐसा बस स्टॉप जहां बस का इंतजार करने में आपको मजा ही आने वाला है। यह अनोखा बस स्टॉप मुंबई में है, जहां बेस्ट बस स्टैंट पर अनोखा प्रयोग किया गया है।

मुंबईMar 15, 2024 / 04:24 pm

Manish Gite

Mumbai BEST Bus Stop in worli
Mumbai BEST Bus Stop- किसी भी बस स्टॉप पर यात्री हमेशा जल्दबाजी में ही होते हैं। बार-बार बस के आने की दिशा में देखते हैं। बार-बार समय देखते हैं और यहां वहां टहलने लगते हैं। वे सुकून से बैठ भी नहीं पाते हैं। ऐसे ही यात्रियों को अब इस बोरियत से बचाने के लिए यह अच्छा प्रयोग है। एक ऐसा बस स्टॉप जहां बस का इंतजार करने में आपको मजा ही आने वाला है। यह अनोखा बस स्टॉप मुंबई में है, जहां बेस्ट बस स्टैंट पर अनोखा प्रयोग किया गया है। यहां यात्रियों के लिए एक मिनी लाइब्रेरी तक बना दी है। यात्री कुछ समय किताबों को पढ़कर अपना समय बिता सकते हैं और भागम-भागम से थोड़ा सुकून से बैठ सकते हैं।
इस अनोखे बस स्टाप पर आप बोर नहीं होंगे। किताबें बढ़कर ज्ञान की बातें जरूर अपने साथ ले जाएंगे। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी हैं, जो यात्रियों को आकर्षित करती है।

छोटी-सी लाइब्रेरी है यहां

Bus Stop in worli- वर्ली इलाके में बेस्ट ने एक स्टॉप पर अनोखा प्रयोग किया था, जहां लोगों को बोरियत से बचाने के लिए मिनी लाइब्रेरी बनाई थी। यहां लोग अपनी पसंद की किताबें छांटते हैं और पढ़ने लगते हैं।
best bus stop

महिलाओं का विशेष ध्यान


इस स्टाप पर महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। महिला सुरक्षा को देखते हुए बस स्टाप पर सीसीटीवी और सेफ्टी अलार्म तक लगाया गया है। इसके साथ ही स्टॉप पर ही क्यूआरकोड भी लगाया है, जिस पर नजदीकी पब्लिक टायलेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं, वहीं कोई प्रसिद्ध लोकेशन के बारे में भी जान सकते हैं।
mumbai bus

चार्जिंग प्वाइंट भी है


इस पब्लिक बस स्टॉप पर सुविधाओं में एक जरूरी चीज और जोड़ी गई है, वो है मोबाइल और लैपटाप चार्जिंग प्वाइंट। बस का इंतजार करते वक्त यात्री अपने मोबाइल और लैपटाप को चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए यहां किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। इसके अलावा एक बार और है, इस स्टाप पर पोस्ट आफिस की सुविधा भी है। यदि आप कहीं कुरियर करना चाहते हैं या लेटर पोस्ट करना चाहते हैं तो वहां लेटर लिखने के बाद आप बस स्टैंड पर ही मौजूद एक डब्बे में डाल सकते हैं। बताया जाता है कि इस बस स्टैंड के बाद मुंबई के कई इलाकों में भी ऐसे ही बस स्टाप का विस्तार किया जाएगा।

Home / Hot On Web / इस स्टॉप पर बसों का इंतजार करने में भी आएगा मजा, यहां की फैसिलिटी आपको बोर नहीं होने देगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो